मोहब्बेवाला चेक पोस्ट पर लगातार हादसे: कारणों की जांच में जुटा प्रशासन
देहरादून के मोहब्बेवाला चेक पोस्ट पर बढ़ते हादसों से प्रशासन अलर्ट
लगातार दुर्घटनाओं पर सख्त प्रशासन, मोहब्बेवाला चेक पोस्ट की होगी गहन जांच
राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला चेक पोस्ट पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है।
हादसों की असली वजह जानने के लिए जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच के सख्त निर्देश दिए हैं।


इसी क्रम में परिवहन विभाग के अधिकारी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और चेक पोस्ट के आसपास की व्यवस्थाओं, यातायात व्यवस्था और हादसों के संभावित कारणों का जायजा लिया।
आखिर मोहब्बेवाला चेक पोस्ट पर लगातार हादसे क्यों हो रहे हैं?
क्या यहां की यातायात व्यवस्था में कोई कमी है, या फिर हादसों की कोई और वजह है?
परिवहन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हर पहलू को बारीकी से परखा।
अब देखना होगा कि जांच के बाद हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन की ओर से क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

