अंतरिक्ष यात्रियों के तनाव, अवसाद और व्यवहार पर मनोविज्ञान की नजर
अंतरिक्ष में वैज्ञानिकों के मानसिक स्वास्थ्य से लेकर व्यवहार तक, छात्राओं ने समझीं चुनौतियां
अंतरिक्ष मनोविज्ञान: सम्भावनाये और चुनोतियॉ
कन्या गुरुकुल परिसर के मनोविज्ञान विभाग में दिनांक 20.11.2026 को नोरसेल यूनाइटेड किंगडम के संस्थापक व निदेशक डॉ. सोहनजीता द्वारा विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। व्याख्यान में बी.ए तथा एम.ए की मनोविज्ञान की लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. सोहनजीता ने अंतरिक्ष मनोविज्ञान के बारे में बताते हुए अपने कुछ शोध पत्रों का सार बताया व विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से, अंतरिक्ष मनोविज्ञान की आवश्यकता क्यों हैं विस्तार पूर्वक बताया तथा डॉ. सोहन जीता ने अंतरिक्ष में काम करने वाले वैज्ञानिकों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया कि जो वैज्ञानिक अंतरिक्ष में जाते हैं उन्हें अवसाद, कम नींद और हर रोज एक जैसा खाना खाने से ऊब जाना बहुत आम बात है। उनका यह भी कहना था कि वहां रहने वाले वैज्ञानिकों की त्वचा संबंधित विकार भी आते हैं, त्वचा सिकुड़ जाती है। जो भी अंतरिक्ष में विकिरण होते हैं उनका असर वैज्ञानिकों की देखने की क्षमता और उनके वजन पर भी पड़ता है। डॉ. सोहन जीता ने यह भी बताया कि अंतरिक्ष विमान में अंतरिक्ष यात्रियों को अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ता है। और वैज्ञानिकों में चिड़चिड़ापन और उनके सोचने की क्षमता पर भी असर पड़ता है। वहां अंदर मशीनों की आवाज हर समय सुनने के कारण उनको हर समय यह लगता था कि वह एक अनचाही जगह पर आ गए हैं।
दिन प्रतिदिन उनकी चेतना कम होती जा रही थी। इन सब को झेलते हुए उनका काम पर भी असर पड़ने लगा। इतना ही नहीं, डॉ. सोहन जीता ने यह भी बताया कि जब वैज्ञानिक अपने घर यानी धरती पर वापस आते हैं तो उनको आम जिंदगी में आने के लिए लगभग छह से सात दिन लग जाते हैं। मानव के अंतरिक्ष में जाने के हर फेज में संज्ञानात्मक व्यवहार, कठिन परिस्थितियों से उबरना और मनोवैज्ञानिक अनुकूलन को समझने में मनोविज्ञान की आवश्यकता होती है। अंतरिक्ष में जाने वाले प्रत्येक यात्री की संज्ञानात्मक क्षमता, व्यवहार की खासियतें लीडरशिप की क्षमता, अंतरिक्ष नियंत्रण और क्रू कंपैटिबिलिटी का मूल्यांकन करने के लिए मनोविज्ञान कार्य करते हैं और इस पर आधारित मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन फ्रेमवर्क बनाते हैं। ऑपरेशनल माहौल में ध्यान, फैसले लेने की क्षमता, काम का बोझ, तनाव, लचीलापन, थकान और मनोवैज्ञानिक परफॉर्मेंस पर रिसर्च करना मुख्य है।
अंतरिक्ष में मनोविज्ञान के विद्यार्थियों के करियर की क्या संभावनाएं हैं, छात्राओं ने इस विशय पर कई प्रकार के प्रश्न पूछे। यह व्याख्यान काफी रोचक रहा। उक्त कार्यक्रम का संचालन व निर्देशन डॉ. सुनीता रानी व डॉ. पारुल मलिक ने किया। शोध छात्र मणिका गुप्ता, नैनिका, गौरी गोयल व लैब असिस्टेंट दीपा साहू व हरीराम की कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका रही।

