Homeराज्य समाचारउत्तराखंडस्वदेशी महोत्सव में छाए सरकारी स्टॉल और स्थानीय उत्पाद:  युवाओं को मिली...

स्वदेशी महोत्सव में छाए सरकारी स्टॉल और स्थानीय उत्पाद:  युवाओं को मिली योजनाओं की जानकारी

सरकारी योजनाओं का प्रचार, स्थानीय उद्यमों को बाजार; स्वदेशी महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र

स्वदेशी महोत्सव में सरकारी स्टॉलों और लघु उद्यमों की धूम, युवाओं व विद्यार्थियों को मिली योजनाओं की जानकारी

*एमडीडीए, मानक ब्यूरो व अन्य विभागीय स्टॉलों के ज़रिए स्वदेशी महोत्सव में जनकल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता*

*स्टॉलों की प्रदर्शनी और लघु उद्योगों के उत्पादों से सजा स्वदेशी महोत्सव, कॉलेज विद्यार्थियों व कलाकारों ने बटोरी सुर्खियाँ*

प्रेस विज्ञप्ति: देहरादून, 13 नवंबर से 22 नवंबर तक रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित हो रहे स्वदेशी महोत्सव में उत्तराखंड राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के स्टॉलों के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों, लघु उद्योगों और लोकल उत्पादों की ज़ोरदार धूम मची हुई है। महोत्सव के दौरान लगाए गए विभागीय स्टॉल प्रमुख आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जहाँ आम नागरिकों के साथ-साथ युवाओं, विद्यार्थियों और विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं तथा विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

महोत्सव में यूपीसीएल, पिटकुल, ग्राम्य विकास विभाग, उद्योग विभाग, एमडीडीए, उरेडा, यूजेवीएनएल, डेयरी विकास विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग तथा भारतीय मानक ब्यूरो सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से आगंतुकों और विभिन्न कॉलेजों से पहुँचे विद्यार्थियों को प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, मानकों और नवाचारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे युवाओं को योजनाओं का लाभ समझने और आगे बढ़ने की दिशा मिल रही है।

सरकारी स्टॉलों के साथ ही महोत्सव में स्वदेशी और लोकल उत्पादों तथा लघु उद्यमियों द्वारा तैयार सामग्री के स्टॉलों पर भी दर्शकों का उत्साह देखने को मिल रहा है। लघु उद्यमियों के उत्पादों और क्षेत्रीय सामग्री को लोगों की सराहना मिल रही है, जिससे स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन मिल रहा है।

सांस्कृतिक संध्याओं के अंतर्गत स्मॉल बेल्स डांस एकेडमी और वाइब्रेंट फिट डांस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा और आयोजन के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच देकर प्रोत्साहित किया गया।

महोत्सव के विभिन्न चरणों में रमिंद्री मंद्रवाल, भारतीय मानक ब्यूरो से सरिता त्रिपाठी, वरिष्ठ उद्योगपति अशोक विंडलास, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अन्थवाल, ओबीसी आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, डॉ. सुनील अग्रवाल, उमेश कनौजिया, सतेन्द्र पुनेठा, साधना शर्मा, संध्या जोशी, डॉ. शिल्पा, डॉ. आधार वर्मा, कमलदीप महरा, सुमन चौहान, सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों व सहयोगियों की उपस्थिति रही।

स्मृति विकास संस्थान के अध्यक्ष सुरेंद्र ने बताया कि महोत्सव के ज़रिए विभागीय स्टॉलों के माध्यम से युवाओं व विद्यार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने, स्वदेशी व लघु उद्यमों को बढ़ावा देने और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कल स्वदेशी का समापन होना है जिसके चलते दुकानदारों ने भारी छूट की व्यवस्था की है। उन्होंने अपील की देहरादून के निवासी अधिक से अधिक संख्या में स्वदेशी महोत्सव में पहुंचकर इस छूट का लाभ उठाएं।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News