Homeराज्य समाचारउत्तराखंडरायपुर तिहरे हत्याकांड से दहला प्रदेश:  कानून व्यवस्था पर भड़के सूर्यकांत धस्माना

रायपुर तिहरे हत्याकांड से दहला प्रदेश:  कानून व्यवस्था पर भड़के सूर्यकांत धस्माना

विष्णु लोक ट्रिपल मर्डर: अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस बेअसर — धस्माना

रायपुर विष्णु लोक में हुये तिहरे हत्या कांड पर बिफरे प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना
पुलिस को लगाई लताड

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
सूर्यकांत धस्माना


देहरादून : देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के विष्णु लोक में दिन दहाड़े दिल दहलादेने वाले तिहरे हत्याकांड से पूरा प्रदेश दहल गया है और आम जनमानस का पुलिस व राज्य सरकार से भरोसा डगमगा गया है यह बात आज हत्याकांड के बाद कौरोनेशन अस्पताल पहुंचे उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अस्पताल में मौजूद मीडिया कर्मियों के कानून व्यवस्था पर पूछे गए सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों के मन मस्तिष्क से पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है। श्री धस्माना ने कहा कि देहरादून की वरिष्ठ भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर हुयी लूट के एक सप्ताह के भीतर लूट के लिए ट्रिपल मर्डर की घटना अपराधियों के उंचे मनोबल और पुलिस के नक्कारेपन का ज्वलंत उदाहरण है। श्री धस्माना ने अस्पताल से ही देहरादून के एस एस पी परमेंद्र डोभाल से ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इतनी बड़ी आपराधिक घटना के बाद जिस अस्पताल में तीन तीन शव पड़े हैं हैं और एक भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं है।
श्री धस्माना ने कहा कि वे कल प्रदेश के डीजीपी व मुख्य सचिव से इस संबंध मे मिलकर पार्टी की ओर से मांग पत्र सौंपेंगे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News