Homeराज्य समाचारउत्तराखंडराजधानी दहली: रायपुर में दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या

राजधानी दहली: रायपुर में दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या

देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, बुजुर्ग दंपति समेत तीन की हत्या
विष्णुलोक कॉलोनी में खौफनाक वारदात, लूट के लिए तीन हत्याएं

देहरादून में तिहरा हत्याकांड, एक आरोपी गिरफ्तार
घर में घुसकर तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, रायपुर में सनसनी

देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में सोमवार को हुई सनसनीखेज वारदात से शहर दहल उठा। बदमाशों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग दंपति और उनकी नौकरानी की पेचकस से गोदकर निर्मम हत्या कर दी।
मृतकों की पहचान के.एस. कपूर, उनकी पत्नी रजनी कपूर तथा घरेलू सहायिका तिलिया देवी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे और विरोध करने पर तीनों की हत्या कर दी।

घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News