
कोटद्वार के चोरपानी-सनेह जंगल में राजस्थान के अलवर निवासी दंपति के शव पेड़ से लटके मिले हैं। पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय सतविन्द्र सिंह और उनकी 22 वर्षीय पत्नी अमनदीप कौर अपनी मोटरसाइकिल से कोटद्वार घूमने आए थे।गुरुवार शाम चोरपानी-सनेह जंगल में उनकी मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली। इसके बाद पुलिस ने आसपास के जंगल में तलाश की, जहां सड़क से करीब 150 मीटर अंदर एक पेड़ से दोनों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले।पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार भेज दिया है।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया दोनों द्वारा आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही होगी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
