महंगाई, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर कांग्रेस की न्याय यात्रा
भाजपा सरकार की विदाई का जनता ने बनाया मन : प्रीतम सिंह
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला


प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में आयोजित की जा रही ’’उत्तराखंड न्याय यात्रा’’ कार्यक्रम के तहत आज चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह एवं पूर्व विधायक श्री जोत सिंह गुनसोला के नेतृत्व में देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर से पूजा अर्चना के उपरानत यात्रा का शुभारम्भ किया गया। राजपुर विधानसभा क्षेत्र में न्याय यात्रा के तहत प्रातः 11ः00 बजे कांग्रेस कार्यालय से गांधीपार्क-घंटाघर-पलटन बाजार होते हुए राजीव गांधी काम्प्लेक्स तक पद यात्रा तथा मसूरी विधानसभा क्षेत्र में इन्दर बाबा मार्ग कैनाल रोड़ से वैली गैस तक पद यात्रा आयोजित की गई जिसमें सैकडों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष, श्री प्रीतम सिंह ने केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में उत्तराखण्ड की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था और सरकारी तंत्र की मनमानी से त्रस्त हो चुकी है। भाजपा की ट्रिपल डबल इंजन सरकारें उत्तराखण्ड की जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह विफल साबित हुई है तथा प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार की विदाई का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उनके सपनों को कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकारी संरक्षण में भ्रष्टाचार और माफिया तंत्र फल-फूल रहा है, जबकि आम जनता को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है।
श्री प्रीतम सिंह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के शासन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की घटनाओं ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है। अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में न्याय की मांग आज भी उत्तराखण्ड की जनता की आवाज बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित वातावरण देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कांग्रेस पार्टी उत्तराखण्ड की प्रत्येक बेटी और महिला की सुरक्षा, सम्मान तथा न्याय के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।
श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थों तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। दूसरी ओर बेरोजगारी के कारण नौजवानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां आम आदमी के हितों के बजाय चुनिंदा पूंजीपतियों के हितों को साधने वाली साबित हो रही हैं।
श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यन्त चिंताजनक बनी हुई है। महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराधों की घटनाओं ने देवभूमि उत्तराखण्ड की छवि को धूमिल किया है। अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में न्याय की मांग आज भी प्रदेश की जनता के मन में ज्वलंत सवाल बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में विफल रही है। प्रदेश की बेटियां न्याय और सुरक्षा की अपेक्षा कर रही हैं, लेकिन सरकार संवेदनशीलता दिखाने के बजाय अपनी छवि चमकाने में व्यस्त है।
’’उत्तराखंड न्याय यात्राओं’’ में हजारों की संख्या में कंाग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने प्रतिभाग किया तथा भाजपा सरकारों की जन विरोधी, महिला विरोधी, नौजवान विरोधी, छात्र विरोधी, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, बेरोजगार विरोधी नीतियों के विरूद्ध एकजुट होकर संघर्ष का ऐलान किया।
डॉ0 प्रतिमा सिंह
प्रवक्ता मीडिया विभाग
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

