
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ उत्तराखंड में *सतीश चंद* को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें *प्रदेश सह-संयोजक* नियुक्त करते हुए रुड़की, कोटद्वार, देहरादून, ऋषिकेश और टिहरी जिलों का प्रभारी बनाया है।
नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट के निर्देश एवं प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी की सहमति से पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कपिल गुप्ता द्वारा की गई।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सतीश चंद ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।”
सतीश चंद ने आगे कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के माध्यम से वे प्रदेश में पर्यटन से जुड़ी संभावनाओं और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
