Homeराज्य समाचारउत्तराखंडउत्तराखंड की मातृशक्ति का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं :...

उत्तराखंड की मातृशक्ति का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं : भाजपा महिला मोर्चा

 

देहरादून, 18 जुलाई। भाजपा महिला मोर्चा, उत्तराखंड के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में मातृशक्ति एकजुट होकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के समर्थक एवं सोशल मीडिया अकाउंट “पहाड़ी प्रेमी राजेंद्र उत्तराखंडी” द्वारा उत्तराखंड की महिलाओं के विरुद्ध की गई अभद्र, अशोभनीय एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सड़कों पर उतरी। देहरादून के डालनवाला थाने सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई हेतु शिकायत एवं एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया की गई।

 

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा , प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव, एवं प्रदेश कार्यालय सह मंत्री बबली चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति का सम्मान सर्वोपरि है। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन महिलाओं के सम्मान पर अमर्यादित टिप्पणी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती मातृशक्ति के संघर्ष, त्याग और स्वाभिमान की प्रतीक रही है। प्रदेश की महिलाएं शांत, संयमित और संस्कारित हैं, किंतु यदि उनकी अस्मिता, गरिमा और सम्मान पर प्रहार किया जाएगा तो मातृशक्ति उसका लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से सशक्त प्रतिकार करेगी।

महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान की रक्षा का संकल्प है। भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति राजनीतिक विरोध या किसी अन्य बहाने से महिलाओं के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग करेगा, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश की समस्त मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए उनका यह एकजुट स्वर समाज में सकारात्मक संदेश देगा।

नारी का सम्मान हमारी संस्कृति है, हमारी शक्ति है और हमारा संकल्प है। उत्तराखंड की बेटी, बहन और मातृशक्ति का अपमान करने वालों को अब कानून भी जवाब देगा और संगठित मातृशक्ति भी।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News