कूड़ा न जलाएं, पर्यावरण बचाएं: नगर निगम ने नागरिकों को किया जागरूक
स्वच्छ दून और स्वच्छ हवा का संदेश लेकर मैदान में नगर निगम
गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील, वायु प्रदूषण रोकने को नगर निगम की पहल



देहरादून। नगर निगम द्वारा महापौर के निर्देशानुसार एवं नगर आयुक्त के मार्गदर्शन में वायु प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता एवं कचरे के स्रोत पर पृथक्करण के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान नागरिकों को वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों एवं बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए खुले में कूड़ा न फेंकने, कूड़ा एवं पत्तियां न जलाने तथा सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।
इस अवसर पर कचरे के स्रोत पर पृथक्करण के महत्व की जानकारी देते हुए गीले, सूखे एवं घरेलू हानिकारक कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि वे घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करके नगर निगम के कूड़ा संग्रहण वाहनों को ही सौंपें, ताकि उसका उचित निस्तारण एवं पुनर्चक्रण किया जा सके।
इसके साथ ही अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश भी दिया गया।
अभियान में क्षेत्र के पार्षद एवं चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर उपस्थित रहे।
नगर निगम की ओर से नागरिकों से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

