Homeराज्य समाचारउत्तराखंडउत्तरांचल मेडिकल कॉलेज की पहल: विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर में दी निःशुल्क...

उत्तरांचल मेडिकल कॉलेज की पहल: विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर में दी निःशुल्क परामर्श एवं उपचार सेवाएं

प्रेमनगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर: 140 से अधिक मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

आयुर्वेदिक चिकित्सा और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर, प्रेमनगर में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

 

उत्तरांचल मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च, द्वारा उत्तरांचल हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से प्रेमनगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन*
Dehradun, 26 October 2026 उत्तरांचल मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च, प्रेमनगर, देहरादून द्वारा उत्तरांचल हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से एकता भवन, वार्ड संख्या-1, ठाकुरपुर, प्रेमनगर, देहरादून में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस चिकित्सा शिविर में 140 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराया तथा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय को आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था।
शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की सुविधा प्रदान की गई, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित शामिल थे:
o ईएनटी (नाक, कान एवं गला संबंधी रोग)
o बाल स्वास्थ्य एवं शिशु रोग संबंधी परामर्श
o स्त्री रोग संबंधी समस्याएँ
o जोड़ों का दर्द, गठिया एवं मांसपेशियों तथा हड्डियों से संबंधित समस्याएँ
o पेट एवं पाचन तंत्र संबंधी विकार
o पंचकर्म चिकित्सा संबंधी परामर्श
o बवासीर, भगंदर आदि गुदा एवं मलाशय संबंधी रोग
इस अवसर पर UHDC के समर्पित चिकित्सकों की टीम द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएँ एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। इस टीम में डॉ. ज्योति एम. गनेर (चिकित्सा अधीक्षक), डॉ. हिमानी (पंचकर्म विशेषज्ञ), डॉ. छवि (शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ), डॉ. कोमल (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. शिवानी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. कंचना वर्मा (नेत्र रोग विशेषज्ञ) शामिल रहीं।
इसके अतिरिक्त अस्पताल के अन्य कर्मचारियों, श्री चंद्रमोहन, श्री प्रियांश, श्री अमित पुंडीर, श्री माधव आदि ने भी शिविर के सफल संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार प्रदान करने के साथ-साथ रोगों से बचाव, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वस्थ जीवनशैली तथा जीवनशैली से संबंधित बीमारियों की रोकथाम में आयुर्वेद के महत्व के प्रति भी जागरूक किया।
यह चिकित्सा शिविर डॉ. अमित भट्ट, निदेशक, UMCAR एवं डॉ. विभूति चंद्राकर, प्राचार्य, UMCAR के कुशल मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News