Homeराज्य समाचारसीएम धामी के नेतृत्व में सख्त कार्रवाई: सोशल मीडिया पर महिलाओं के...

सीएम धामी के नेतृत्व में सख्त कार्रवाई: सोशल मीडिया पर महिलाओं के लिए अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

 

उत्तराखंड की मातृशक्ति के प्रति सोशल मीडिया पर अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के मामले में दर्ज एफआईआर के उपरांत देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेंद्र उत्तराखंडी को गिरफ्तार कर डालनवाला थाने लाया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस की सरकार के तहत यह कार्रवाई की गई है।

इस प्रकरण के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी के नेतृत्व में आज दोपहर 12:00 बजे डालनवाला थाने पर सभी पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ता एकत्र होंगे.

आप सभी मिडिया बंधु, मातृशक्ति एवं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुंचकर महिला विरोधी मानसिकता के विरुद्ध अपना सशक्त एवं शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएं तथा कांग्रेस नेतृत्व से इस विषय पर स्पष्ट जवाबदेही की मांग करें।

सादर,
भाजपा महिला मोर्चा, उत्तराखंड

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News