Homeराज्य समाचारदुखद हादसा: सिल्क्यारा टनल में मलबा गिरने से झारखंड के 22 वर्षीय...

दुखद हादसा: सिल्क्यारा टनल में मलबा गिरने से झारखंड के 22 वर्षीय मजदूर की मौत

 

टनल के 900 मीटर अंदर हुआ हादसा : कंक्रीट का हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के प्रसिद्ध सिल्कयारा सुरंग में अचानक एक कंक्रीट का हिस्सा गिर गया जिससे श्रमिक की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब सुरंग के अंदर निर्माण और रखरखाव से जुड़ा काम चल रहा था। इस हादसे से एक बार फिर सवाल उठने शुरू हो गए हैं ।

सिल्कयारा सुरंग में 900 मीटर अंदर काम के दौरान अचानक एक कंक्रीट का हिस्सा मजदूर के गर्दन पर गिर गया और मजदूर की मौत हो गई। मजदूर झारखंड का रहने वाला 21 वर्षीय युवक था। जानकारी के अनुसार सुरंग में काम करने वाली कंपनी ने मजदूर के परिजनों को जानकारी दे दी है और उन्हें उत्तरकाशी भी बुला लिया गया है।

वहीं उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने इस हादसे में जांच के आदेश दे दिए हैं।

बता दें की पहले भी सुर्खियों में रही है सिल्कयारा सुरंग

सिल्कयारा सुरंग है जो पिछले साल उस समय देश-दुनिया की सुर्खियों में आई थी, जब यहाँ एक बड़ा हादसा हुआ था और 41 मजदूर कई दिनों तक सुरंग के अंदर फंस गए थे। उस समय एक बेहद जटिल और बड़े पैमाने पर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News