Homeराज्य समाचारछात्रों की गूंज' केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं के...

छात्रों की गूंज’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं के सपनों और शिक्षा के अधिकार की आवाज़: कांग्रेस

 

देहरादून, 16 जुलाई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी ने आज 17 जुलाई को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम का आधिकारिक एंथम जारी किया। यह एंथम देशभर के छात्रों और युवाओं में शिक्षा, समान अवसर और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का नया उत्साह और विश्वास जगाने वाला है।

“बहुत हुआ, चलो युवा, हाथ से हाथ जोड़ के, अन्याय का घड़ा फोड़ के…” जैसे ओजस्वी शब्द केवल गीत नहीं, बल्कि उन करोड़ों युवाओं की भावनाओं की अभिव्यक्ति हैं, जो शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और अपने भविष्य की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

राहुल गांधी जी का यह संदेश स्पष्ट करता है कि देश का युवा अब चुप रहने वाला नहीं है। पेपर लीक, बेरोजगारी, शिक्षा में बढ़ती असमानता और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ एक मजबूत जनआंदोलन खड़ा हो रहा है। #ShikshaRevolution और #ChhatronKiGoonj इसी परिवर्तनकारी सोच के प्रतीक हैं।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश के सभी छात्रों, युवाओं, अभिभावकों और जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे 17 जुलाई को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिक्षा, न्याय और युवाओं के सम्मान की इस ऐतिहासिक आवाज़ का हिस्सा बनें।

यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के भविष्य को सुरक्षा करने का संकल्प है। बदलाव की आहट सुनाई दे रही है—अब बदलाव दूर नहीं।

मीडिया विभाग
कांग्रेस

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News