Homeराज्य समाचारशारदा तट पर मजबूत होगी सुरक्षा: सीएम धामी ने रखी 65.95 करोड़...

शारदा तट पर मजबूत होगी सुरक्षा: सीएम धामी ने रखी 65.95 करोड़ की परियोजनाओं की नींव

 

सीएम धामी ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

चम्पावत को बाढ़ से बचाने की बड़ी पहल, मुख्यमंत्री ने शुरू की ₹65.95 करोड़ की योजनाएं

चंपावत 5 जुलाई 2026।
चम्पावत जिले के बूमघाट में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹65.95 करोड़ की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इनमें बूम से टनकपुर तक शारदा नदी तट पर ₹60.21 करोड़ की लागत से तटबंध निर्माण तथा ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा के लिए हुड्डी नदी पर ₹5.74 करोड़ की लागत से बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण शामिल है।


कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने शारदा नदी पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेवा पखवाड़े के तहत लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भी अवलोकन किया, लाभार्थियों से संवाद किया और निक्षय योजना के तहत पांच लाभार्थियों को पोषण किट वितरित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा तटबंध केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और क्षेत्र के समग्र विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शारदा कॉरिडोर, धार्मिक पर्यटन, खेल, शिक्षा और आधारभूत ढांचे के विकास के माध्यम से चम्पावत को नई पहचान देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

 

बूमघाट में विकास की नई शुरुआत, धामी ने किया बाढ़ सुरक्षा कार्यों का शिलान्यास

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News