
स्वतंत्रता दिवस समारोह – रोटरी क्लब कंखल
हरिद्वार, 15 अगस्त 2026 – पहलि पहल एजुकेशनल सोसाइटी में रोटरी क्लब, कंखल द्वारा भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष श्री राजीव एवं ममता अरोड़ा, इंस्पेक्टर डी. एस. कोहली तथा वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। राष्ट्रगान की गूंज ने वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख सदस्यों में डॉ. शीलू भाटिया (डायरेक्टर कम्युनिटी सर्विसेज), वरिष्ठ रोटेरियन श्रीमती नरेश रानी गर्ग, पूर्व अध्यक्ष हरपाल सिंह एवं सिमरन कौर, सचिव मनोज एवं अनुपा सुबुद्धि, श्रीमती गीता वोड्डी, उपाध्यक्ष प्रदीप एवं गीतिका अग्रवाल, रोटेरियन अक्षय एवं राधिका अग्रवाल, रोटेरियन भानु भाटिया, रोटेरियन साहिल चावला, रोटेरियन विवेक गर्ग, रोटेरियन नीतू जी जो की पहलि पहल एजुकेशनल सोसाइटी की सीईओ भी हैं, सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायी वक्तव्यों ने सभी को भावविभोर कर दिया। रोटरी क्लब कंखल ने इस अवसर पर समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।
रोटरी क्लब कंखल, का यह आयोजन न केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव था, बल्कि समाज में एकता, सेवा और राष्ट्रप्रेम का सशक्त संदेश भी।
डॉ. शीलू सिंह भाटिया
