Homeराज्य समाचारउत्तराखंडभाजपा ने चुनावी मोड में किया प्रवेश: वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के...

भाजपा ने चुनावी मोड में किया प्रवेश: वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ प्रदेश चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

राम माधव, धामी और महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में चुनावी अभियान का आगाज, 2027 में जीत की हैट्रिक का लक्ष्य

हवन-पूजन के साथ भाजपा का चुनावी शंखनाद, प्रदेश मुख्यालय बना चुनाव कार्यालय

*चुनावी तैयारियों को निर्णायक और संगठित रूप देते हुए भाजपा प्रदेश चुनाव कार्यालय हुआ शुरू!*

*हवन पूजन के साथ भाजपा प्रदेश मुख्यालय विधिवत रूप से ‘प्रदेश चुनाव कार्यालय’ में परिवर्तित !*

*प्रदेश प्रभारी, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा का चुनावी दिशा में महत्वपूर्ण कदम!*

*प्रदेश चुनाव कार्यालय गठन से हुआ चुनावी जीत की हैट्रिक का आगाज : भट्ट*

देहरादून 24 नवंबर। आगामी चुनावों की तैयारियों को निर्णायक और संगठित रूप देते हुए भाजपा ने आज प्रदेश चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया है। प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन पूजा पाठ के साथ पार्टी ने चुनावी अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रखा है।

विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति के क्रम में आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय विधिवत रूप से पार्टी का प्रदेश चुनाव कार्यालय’ के रूप में परिवर्तित हो गया। इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए कार्यालय परिसर को सरकार और संगठन की उपलब्धियों एवं प्रयासों से नया रूप दिया गया। इसी क्रम आज मुख्यमंत्री, वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं पूजा-पाठ का भव्य आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम माधव, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, सह प्रभारी श्री अरविंद मेनन, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, श्रीमती दीप्ति रावत, श्री तरुण बंसल, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावत समेत बड़ी संख्या में सरकार में दायित्वधारी एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थिति रहे । सभी वरिष्ठ नेताओं ने पूर्ण विधि-विधान से हवन में आहुतियां दीं और प्रदेश की सुख-समृद्धि के साथ-साथ आगामी चुनावी अभियान की ऐतिहासिक सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके साथ ही पार्टी का प्रदेश कार्यालय, पार्टी के अधिकृत प्रदेश चुनाव कार्यालय के रूप संचालित होना शुरू हो गया है।

इस अवसर पर समूचे भाजपा परिवार द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर को संविधान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि दी गई। जिसके क्रम में सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि देकर उनके विचारों एवं सिद्धांतों पर अमल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अब हमारा सांगठनिक प्रदेश कार्यालय चुनावों तक चुनावी प्रबंधन और समन्वय का मुख्य केंद्र रहेगा। प्रदेश चुनाव कार्यालय के रूप में इसमें कार्य प्रारंभ करना संगठन की चुनावी तैयारियों का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अब यहीं से पूरे राज्य की सभी विधानसभा सीटों के लिए चुनावी रणनीति, प्रचार अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय का संचालन किया जाएगा। चुनाव से संबंधित विभिन्न विभागों और समितियों के लिए भी इस कार्यालय में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन त्वरित गति से हो सके। इसी तरह आगे जिलों और विधानसभा स्तर पर चुनाव कार्यालय शीघ्र प्रारंभ किए जायेंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश चुनाव कार्यालय का संचालन शुरू होना 27 के चुनावों में जीत की हैट्रिक लगाने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने हवन-पूजन के उपरांत वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यालय में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर उत्साह का संचार किया। साथ ही उनसे पूरे उत्साह के साथ जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं विश्वास जताया कि देवभूमि की जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से पार्टी आगामी चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल करेगी।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा उत्तराखंड

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News