Homeराज्य समाचारराज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया पौधरोपण: गौरव भारती संस्थान ने पूरे किए...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया पौधरोपण: गौरव भारती संस्थान ने पूरे किए 1.25 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य

पर्यावरण संरक्षण में बड़ी उपलब्धि: गौरव भारती शिक्षा संस्थान ने लगाए 1 लाख 25 हजार पौधे

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में गौरव भारती शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पौधरोपण किया। संस्था द्वारा वर्ष 2011 से अब तक 1 लाख 25 हजार पौधों के रोपण का महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा करने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

 

राज्यपाल ने गौरव भारती शिक्षा संस्थान द्वारा पिछले 15 वर्षों में 1 लाख 25 हजार पौधों के रोपण की उपलब्धि को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और जन-जागरूकता का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने संस्था के पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

संस्था के अध्यक्ष श्री एस.पी. सिंह ने बताया कि रोपे गए पौधे केवल संस्थान परिसर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दून घाटी के गांवों, बस्तियों, विद्यालयों, सड़कों के किनारे, मंदिरों तथा घरों के आंगनों में भी लगाए गए हैं। इस अवसर पर संस्था द्वारा टेबेबुइया को देहरादून का ‘स्मृति वृक्ष’ घोषित करने तथा स्मृति पौधरोपण के लिए इसे निर्धारित प्रजाति के रूप में अपनाने का सुझाव दिया गया।

इसी क्रम में श्री एस.पी. सिंह एवं नन्ही दुनिया की कल्चरल डायरेक्टर सुश्री आशु सात्विका गोयल ने टेबेबुइया वृक्ष का एक फ्रेमयुक्त चित्र राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) को भेंट किया। यह चित्र देहरादून को स्मरण, प्रकृति और नवजीवन से जुड़े एक विशिष्ट वृक्ष की पहचान देने की परिकल्पना का प्रतीक था।

इस अवसर पर गौरव भारती शिक्षा संस्थान के चेयरमैन श्री एस.पी. सिंह, एस.बी.एस. यूनिवर्सिटी के मैनेजर श्री जोरावर सिंह, शिक्षक, रंगमंच कलाकार एवं सांस्कृतिक कार्यकर्ता श्री आलोक उल्फत, पूर्व हॉकी कोच एवं पर्यावरणविद् श्री पी.के. मेहरिशी, चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री जसविंदर सिंह सूडान, नन्ही दुनिया की कल्चरल डायरेक्टर सुश्री आशु सात्विका गोयल एवं श्री सुहिदपाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री एस.पी. सिंह एवं नन्ही दुनिया की कल्चरल डायरेक्टर सुश्री आशु सात्विका गोयल ने टेबेबुइया वृक्ष का एक फ्रेमयुक्त चित्र राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) को भेंट किया। यह चित्र देहरादून को स्मरण, प्रकृति और नवजीवन से जुड़े एक विशिष्ट वृक्ष की पहचान देने की परिकल्पना का प्रतीक था।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News