Homeराज्य समाचारउत्तराखंडड्रोन टेक्नोलॉजी में हुनर दिखाने उतरे UPES के छात्र:  ‘गेम ऑफ ड्रोन्स’...

ड्रोन टेक्नोलॉजी में हुनर दिखाने उतरे UPES के छात्र:  ‘गेम ऑफ ड्रोन्स’ में असेंबली से रेसिंग तक सीखा तकनीकी कौशल

11 टीमों ने ड्रोन तैयार कर बाधाओं वाले ट्रैक पर परखी उड़ान क्षमता, 44 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा

यूपीईएस के छात्रों ने “गेम ऑफ ड्रोन्स” एयरोस्पेस इंजीनियरिंग चैलेंज के माध्यम से ड्रोन इनोवेशन और यूएवी टेक्नोलॉजी में अपनी क्षमताएं विकसित कीं

यूपीईएस के स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने ड्रोन असेंबली, सिस्टम इंटीग्रेशन और ड्रोन उड़ाने का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया

देहरादून, 26 नवंबर 2026: छात्रों को ड्रोन टेक्नोलॉजी में एडवांस्ड स्किल्स से लैस करने के उद्देश्य से यूपीईएस के स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंजीनियरिंग यानी एसओएई के एयरोहॉबी क्लब ने दो दिवसीय ड्रोन-बिल्डिंग वर्कशॉप और रेसिंग प्रतियोगिता “गेम ऑफ ड्रोन्स” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कुल 44 छात्रों ने भाग लियाए जिन्हें चार-चार सदस्यों वाली 11 टीमों में बांटा गया था।

“गेम ऑफ ड्रोन्स” यूपीईएस में हैंड्स-ऑन इंजीनियरिंग, एयरोमॉडलिंग और इनोवेशन की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एयरोहॉबी क्लब के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। इसका उद्देश्य छात्रों को क्लासरूम लर्निंग से आगे बढ़कर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। आयोजकों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों को ड्रोन टेक्नोलॉजी के माध्यम से समाज की बड़ी चुनौतियों का समाधान करने के लिए तैयार करेंगी। इनमें पहाड़ी क्षेत्रों की टेरेन मैपिंग, क्लाइमेट मॉनिटरिंग, पर्वतीय क्षेत्रों में डेटा एक्विज़िशन और समाज की उभरती जरूरतों के अनुसार ड्रोन टेक्नोलॉजी के कई अन्य उपयोग शामिल हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. नितिन मुट्टिल, क्लस्टर हेड, मैकेनिकल क्लस्टर, यूपीईएस की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर प्रो. रमेश कुमार, फैकल्टी एडवाइज़र, एयरोहॉबी क्लब और अन्य फैकल्टी मेंबर्स भी मौजूद रहे। छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. मुट्टिल ने उन्हें व्यावहारिक इंजीनियरिंग अनुभवों के माध्यम से उभरती टेक्नोलॉजीज़ को एक्सप्लोर करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, “इंजीनियरिंग छात्रों के लिए सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक समाधानों में बदलने के लिए हैंड्स-ऑन अनुभव बेहद जरूरी हैं। “गेम ऑफ ड्रोन्स” जैसी पहलें छात्रों को प्रयोग करने, इनोवेशन करने और नई टेक्नोलॉजीज़ का अनुभव प्राप्त करते हुए अपनी टेक्निकल क्षमताएं विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। ऐसे आयोजन उन्हें यह समझने में भी मदद करते हैं कि वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करने के लिए इंजीनियरिंग सॉल्यूशन्स का उपयोग कैसे किया जा सकता है।”

वर्कशॉप के हिस्से के रूप में एक टेक्निकल सेशन आयोजित किया गया, जिसका संचालन समीप कुमार श्रीवास्तव, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र और एक्सओ11 यूएवी सिस्टम्स के फाउंडर ने किया। इस सेशन में प्रतिभागियों को ड्रोन टेक्नोलॉजी की बुनियादी जानकारी दी गई। इसके बाद सभी 11 टीमें प्रोपल्शन लैबोरेटरी में एकत्र हुईं, जहां उन्होंने शुरुआत से अपने ड्रोन तैयार किए। इस गतिविधि के माध्यम से छात्रों को ड्रोन के अलग-अलग कंपोनेंट्स के साथ काम करने, सिस्टम इंटीग्रेशन और कैलिब्रेशन का व्यावहारिक अनुभव मिला।

दूसरे दिन टीमों ने अपने नए तैयार किए गए ड्रोन की क्षमताओं को परखा। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर की ड्रोन प्रतियोगिताओं के आधार पर तैयार किए गए एक ऑब्स्टेकल कोर्स यानी बाधाओं वाले ट्रैक से ड्रोन उड़ाकर निकालना था। प्रत्येक टीम के एक प्रशिक्षित ड्रोन पायलट को आयोजकों द्वारा तैयार किए गए मिशन को पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई। प्रतियोगिता में दो राउंड आयोजित किए गए। दूसरे राउंड में अतिरिक्त चुनौतियां शामिल की गईं जिनमें ट्रैक पर रखे गए प्लांटर्स भी शामिल थे। इन बाधाओं के कारण पायलट्स को ड्रोन उड़ाते समय अधिक सटीकता और बेहतर नियंत्रण दिखाना पड़ा।

ड्रोन उड़ाने के दौरान टीमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन एसओएई के मैकेनिकल क्लस्टर के जजों के एक पैनल ने किया। इस पैनल में डॉ. सौरभ कुमार भारती, डॉ. शुभंकर दास और डॉ. रौशन कुमार शामिल थे। वर्कशॉप के समापन पर शीर्ष तीन टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News