Homeराज्य समाचारउत्तराखंडरोटरी क्लब कनखल का मासिक प्रेम हॉस्पिस सेवा प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक सम्पन्न

रोटरी क्लब कनखल का मासिक प्रेम हॉस्पिस सेवा प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक सम्पन्न

 

हरिद्वार। रोटरी क्लब कनखल द्वारा संचालित मासिक प्रेम हॉस्पिस सेवा प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस सेवा प्रकल्प के माध्यम से क्लब ने एक बार फिर समाज के प्रति अपनी सेवा भावना एवं मानवीय दायित्व का उत्कृष्ट परिचय दिया।

इस अवसर पर रोटेरियन हरपाल सिंह, रोटेरियन शीलू भाटिया एवं रोटेरियन मनोज कुमार सुबुधि के विशेष योगदान एवं समर्पण के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। परियोजना की सफलता में सहयोग प्रदान करने वाले सभी रोटेरियनों के प्रति भी कृतज्ञता ज्ञापित की गई।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि रोटरी का आदर्श वाक्य “सेवा स्वयं से ऊपर” (Service Above Self) समाजहित में निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है। प्रेम हॉस्पिस सेवा प्रोजेक्ट इसी भावना को साकार करते हुए जरूरतमंदों की सहायता एवं सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ सेवा गतिविधियों को जारी रखने का संकल्प लिया।

“साथ मिलकर सेवा करें, सेवा स्वयं से ऊपर।”❤️🙏

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News