Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसिलक्यारा रेस्क्यू अभियान की स्मृति में यूजेवीएनएल ने की मॉक ड्रिल

सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान की स्मृति में यूजेवीएनएल ने की मॉक ड्रिल

विद्युत गृह में बाढ़ की काल्पनिक स्थिति, यूजेवीएनएल ने परखी बचाव तैयारियां

विद्युत गृह में बाढ़ की काल्पनिक स्थिति बनाकर किया गया बचाव अभियान का अभ्यास, विभिन्न विभागों की टीमों ने लिया हिस्सा

देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड की ओर से 28 नवंबर 2026 को सिलकियारा सुरंग बचाव अभियान की स्मृति में मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान विद्युत गृह में बाढ़ की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया गया।

मॉक ड्रिल के तहत बाढ़ की स्थिति में फंसे लोगों को बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद चिकित्सकों की देखरेख में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और जिला चिकित्सालय विकासनगर भेजा गया। अस्पताल में उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

इस संयुक्त अभ्यास में यूजेवीएन लिमिटेड के साथ राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। ड्रिल का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखना रहा।

इस अवसर पर यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक धीरज गुप्ता, उपमहाप्रबंधक संजीव मेहरा, अधिशासी अभियंता मोहम्मद अफजाल एवं अवधेश वर्मा मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अमित अग्रवाल और सपना चौहान, राजस्व विभाग से संजय सैनी, सोनिया सिंह एवं नाजिश परवीन तथा खाद्य आपूर्ति विभाग से राखी सिंह सहित अन्य कार्मिकों ने अभ्यास में सहयोग किया।

#UJVNL #MockDrill #SilkyaraRescueOperation #DisasterManagement #UttarakhandNews

Static 1Static 1Static 1

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News