आखिरकार कल बृहस्पतिवार 23 जनवरी को निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा। प्रदेश भर में 5405 प्रत्याशियों का भाग्य 23 जनवरी को मतपेटियों में कैद हो जाएगा। 11 नगर निकायों में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में है। उत्तराखंड में 100 नगर निकायों में कल मतदान होगा। चुनाव के मध्य नजर राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी सभाओं रेलियों को प्रतिबंधित कर दिया है। आज प्रत्याशी केवल मतदान के लिए घर-घर जाकर वोट अपील कर सकते हैं। वहीं देहरादून समेत सभी जिलों में पोलिंग पार्टियों को भी रवाना कर दिया गया है।
प्रदेश में 5405 प्रत्याशियों का भाग्य कल यानी 23 जनवरी को मत बेटियों में कैद हो जाएगा। 11 नगर निगम में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में है। 89 नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के लिए 445 प्रत्याशी और सभी निकायों में पार्षद वार्ड सदस्य के पदों के लिए 4888 प्रत्याशी मैदान में है। कल 23 तारीख को राज्य में निकाय चुनाव के मध्य नजर पूरे प्रदेश में सभी सरकारी निजी प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। सचिव विनोद कुमार सुमन ने मंगलवार को इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है। पूर्व में जो आदेश जारी किया गया था उसमें केवल निकाय क्षेत्रों में ही अवकाश की व्यवस्था थी।
मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक अब 23 जनवरी को पूरे प्रदेश में सभी राजकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थान, अर्थ शासकीय संस्थान, निगम परिषद, वाणिज्यिक, निजी प्रतिष्ठानों में कामिकों, कारीगरों मजदूरों को मताधिकार के लिए सवेतन अवकाश दिया जाएगा। इस दिन राज्य के सभी बैंक भी बंद रहेंगे।
उधर सचिव श्रम डॉक्टर पंकज कुमार पांडे ने भी अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी है।