
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के स्नेह मिलन में शामिल हुए सीए राजेश्वर पैन्यूली
नई दिल्ली। 2 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित स्नेह मिलन एवं रात्रि भोज कार्यक्रम में भाजपा उत्तराखंड के सह-संयोजक (आर्थिक प्रकोष्ठ) एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) सीए राजेश्वर पैन्यूली ने सहभागिता की।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी तथा नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट से भी उनकी आत्मीय भेंट हुई। कार्यक्रम में संगठनात्मक विषयों के साथ उत्तराखंड के विकास और समसामयिक मुद्दों पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई।
सीए राजेश्वर पैन्यूली ने इसे प्रेरणादायी और यादगार अवसर बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन और जनसेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है।
