Homeक्राइमनाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने कर्नाटक...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार

 

दून पुलिस ने मेंगलूर से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया, पोक्सो समेत धाराएं जोड़ी गईं
देहरादून, 3 अगस्त। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में अभियुक्त को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बंजारावाला, पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पटेलनगर में लिखित तहरीर दी कि उनकी नाबालिग बहन घर से बिना बताए चली गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 211/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने नाबालिग की बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिए। टीम ने जांच के दौरान पता लगाया कि गुमशुदा नाबालिग को आरिफ पुत्र मौ0 शमशाद ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मोबाइल सर्विलांस और स्थानीय मुखबिर तंत्र की मदद से अभियुक्त के कर्नाटक में होने की जानकारी मिली।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपनीय सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त आरिफ को मेंगलूर (दक्षिण पाडेश्वर) के पास कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद किया गया।
पीड़िता के बयानों और चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर अभियोग में धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/5 पोक्सो अधिनियम की धाराएं बढ़ाई गईं। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
आरिफ पुत्र मौ0 शमशाद, आयु 24 वर्ष
निवासी : ग्राम अनवात, थाना मंगलोर पाण्डेश्वर दक्षिण, कर्नाटक
मूल पता : हिमगिरी विहार, श्रम कार्यालय के पास, अजबपुर खुर्द, थाना नेहरू कालोनी

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News