Homeराज्य समाचारलालकुआं में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक:  सीएम धामी ने आगामी चुनावों...

लालकुआं में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक:  सीएम धामी ने आगामी चुनावों को लेकर दिया मंत्र

कुमाऊँ संभाग की संगठनात्मक बैठक में सीएम धामी का आह्वान: बूथ स्तर तक मजबूत करें भाजपा संगठन

भाजपा कैडर आधारित पार्टी, कार्यकर्ता सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं: धामी
कुमाऊँ के 8 जिलों के अध्यक्षों संग मंथन, संगठन विस्तार पर भाजपा का फोकस

भारतीय जनता पार्टी की कुमाऊँ संभाग की जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष संगठनात्मक बैठक रविवार को जिला नैनीताल ,लालकुआं विधानसभा ,गौलापार मंडल चोरगलिया स्थित नंधौंरगढ रिसोर्ट में संपन्न हुई. बैठक का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन एवं राष्ट्र गीत वंदे मातरम के साथ हुआ

बैठक से मुख्य अतिथि के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने कहा भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है. संगठन को लगातार मजबूत करने के लिए इस तरह की बैठकें महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा पार्टी संगठन और सरकार मिलकर जनता के हित में काम कर रहे हैं. सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर लगातार काम किया जा रहा है

सीएम धामी ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण है. संगठन के पदाधिकारियों से संवाद के जरिए जमीनी स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं और सुझावों को भी समझने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा आने वाले समय में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव, कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा करना है. उन्होंने बैठके में आए सभी जिला और मंडल अध्यक्षों से आव्हान किया सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता सीधे संवाद कर संगठन की स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर मंथन एवं चर्चा कर उनकी समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता से समाधान करने पर विशेष ध्यान दें

मुख्यमंत्री धामी जी ने विपक्षी कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने दलित विरोध की जो झूठी बयान बाजी की उसे मिथ्या करार दे निंदा की. उन्होंने कहा आज के भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका विकास सबका साथ सबका विश्वास के संकल्प में ये सोचना की कोई किसी जाति विशेष पर अमर्यादित शब्द बोले कदापि सम्भव नहीं है, आगे मुख्यमंत्री ने कांगेस के राष्ट्र विरोधी ,राष्ट्र गीत के अपमान, सनातन विरोधी, महिला विरोधी एवं एक विशेष समुदाय के वोट बैंक के प्रति सहानुभूति पर कहा की 100 चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस अपनी ग़लतियों से कुछ सीखना नहीं चाहती

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को विस्तार से उल्लेखित करते हुए जिला अध्यक्षों मंडल अध्यक्षों से उन्हें जन जन पहुचाने का आग्रह किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा भाजपा का संगठन लगातार विस्तार और मजबूती की दिशा में काम कर रहा है. मंडल और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने और सरकार के काम को जनता तक पहुंचाने को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की

बैठक में विभिन्न जिलों से पहुंचे कुमाऊँ संभाग के जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा रही है. माना जा रहा है कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, पार्टी की गतिविधियों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया. भाजपा नेतृत्व की ओर से लगातार संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. ऐसे में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में हो रही यह बैठक आगामी दिनों में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है

बैठक में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार जी की उपस्थिति रही बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल जी द्वारा कीया गया,बैठक में कुमाऊँ संभाग के सभी 8 जिलों नैनीताल,उधमसिंह नगर,काशीपुर, चंपावत, पिथौरागढ, रानीखेत, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिला अध्यक्ष,130 मंडलो के अध्यक्ष शामिल हुए है

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News