Homeराज्य समाचारकांवड़ मेले की कमान संभालने मैदान में उतरे SSP दून:  श्रद्धालुओं का...

कांवड़ मेले की कमान संभालने मैदान में उतरे SSP दून:  श्रद्धालुओं का किया स्वागत

फूल-माला और फल वितरण के साथ एसएसपी ने जाना कांवड़ियों का हालचाल

कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में सुरक्षा पर फोकस, एसएसपी ने किया जमीनी निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा दोनों पर जोर, एसएसपी दून ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

कांवड़ मेले में बढ़ती भीड़ के बीच एसएसपी का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

*श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी यात्रा के संबंध में ली जानकारी*

*ऋषिकेश, रायवाला तथा रानीपोखरी क्षेत्र का भ्रमण कर कावंड मेले में पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*कावंड मेले के अंतिम पड़ाव में श्रद्धालुओं के भीड़ बढ़ने के दृष्टिगत सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए निर्देश*

*कांवड़ मेले में ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों से वार्ता कर किया उनका उत्साहवर्धन*

*ड्यूटी के साथ- साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने तथा पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के सभी अधीनस्थ अधिकारियों/ कर्मचारियों को दिये निर्देश

आज दिनांक 08/08/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ऋषिकेश तथा रानीपोखरी, रायवाला क्षेत्र का भ्रमण कर कावंड मेले हेतु किये गये पुलिस प्रबन्धों का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए एसएसपी दून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

भ्रमण के दौरान कावड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर एसएसपी देहरादून द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा उनसे वार्ता कर उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। वार्ता के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को फल, पेय पदार्थ तथा मिष्ठान वितरित करते हुए उनकी सुरक्षित एंव सुगम यात्रा हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।

तत्पश्चात एसएसपी देहरादून कावड़ ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों से वार्ता कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए सभी कर्मियों को अपने स्वास्थय का ध्यान रखने तथा पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी ड्यूटियों का निर्वहन करने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान एसएससी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को कावड़ यात्रा के अंतिम पड़ाव में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के दृष्टिगत आसपास के जनपदों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पुर निर्धारित मार्गो पर ही कावड़ यात्रा को संचालित किए जाने तथा श्रद्धालुओं के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़ा करवाने के निर्देश दिए गए, जिससे मुख्य मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहनों का दबाव न बढ़े तथा कावड़ यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो सके।

  1. निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून के साथ पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News