Homeराज्य समाचारउत्तराखंडहोपलो कीट से प्रभावित साल के पेड़ों के उपचार और सूखे पेड़ों...

होपलो कीट से प्रभावित साल के पेड़ों के उपचार और सूखे पेड़ों के शीघ्र कटान के लिए मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश

 

देहरादून, 16 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता धीरज ठाकुर ने मुलाकात कर ग्राम पंचायत रिखोली एवं भीतरली सहित देहरादून वन प्रभाग की मालसी रेंज और झाझरा रेंज के जंगलों में होपलो कीट से प्रभावित साल के पेड़ों के संरक्षण एवं उपचार के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में होपलो कीट से प्रभावित साल के पेड़ों का तत्काल उपचार एवं चिन्हित किए गए सूखे और संक्रमित पेड़ों का शीघ्र कटान किए जाने की मांग की गई, ताकि जंगलों को और अधिक नुकसान से बचाया जा सके।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मामले का संज्ञान लेते हुए डीएफओ देहरादून को प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में पेड़ों के उपचार और चिन्हित सूखे एवं संक्रमित पेड़ों के संबंध में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News