Homeराज्य समाचार20 लाख से अधिक कीमत की 26.19 ग्राम अवैध स्मैक के साथ...

20 लाख से अधिक कीमत की 26.19 ग्राम अवैध स्मैक के साथ उ०प्र० के 02 नशा तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में

गिरफ्तार अभियुक्त जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थाे की तस्करी में हुए थे लिप्त

*नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को स्मैक बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे अभियुक्त*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली प्रेम नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 07/08/26 को चेकिंग के दौरान 02 नशा तस्करों 1- नदीम तथा 2- फैसल को 26.19 ग्राम अवैध स्मैक के साथ प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*पूछताछ का विवरण:-*

पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वे दोनों मुज्जफरनगर के रहने वाले है तथा उक्त स्मैक को मुजफ्फरनगर से प्रेम नगर क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्यानतरत व पीजी/ हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को बेचने के लिए लाये थे, अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा पूर्व में भी प्रेम नगर क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को स्मैक की सप्लाई की थी, जिसमें उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ था, उस समय पुलिस से बचने के लिए हमारे द्वारा अपने पास कोई फोन नहीं रखा था, आज भी दोनों अभियुक्त प्रेमनगर क्षेत्र में हास्टल व पीजी, फ्लैट में रहने वाले छात्रों को उक्त स्मैक बेचने की फिराक में देहरादून आये थे तथा देर रात्रि में उक्त स्थान पर रुककर स्मैक सप्लाई करने का प्लॉन बना रहे थे, पर इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- मो० नदीम पुत्र अकमल निवासी दक्षिणी खालापार नियर फटीमा मस्जिद, मुजफ्फरनगर, उम्र- 30 वर्ष
2- फैसल पुत्र सामिया निवासी योगेंद्र पुरी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र- 28 वर्ष

*बरामदगी:-*

1- अभियुक्त नदीम से 14.56 ग्राम अवैध स्मैक
2- अभियुक्त फैसल 11.63 ग्राम अवैध स्मैक
*( कुल 26.19 ग्राम अवैध स्मैक अनुमानित कीमत 20 लाख 50 हज़ार रू0 )*

3- एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर

*पुलिस टीम:*

1- उ०नि० जैनेंद्र सिंह राणा, चौकी प्रभारी बिधौली
2- अ0उ0नि0 रामलाल
3- कां० श्रीकांत मलिक
4- कां0 वीरेंद्र भंडारी

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News