Homeराज्य समाचारउत्तराखंडकच्छ सड़क हादसे में सैनिकों के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़: ...

कच्छ सड़क हादसे में सैनिकों के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़:  मंत्री गणेश जोशी ने बंधाया ढांढस

कच्छ हादसे में दिवंगत सैनिकों के परिजनों से मिले गणेश जोशी: हरसंभव मदद का दिया भरोसा

दिवंगत सैनिकों के परिजनों के साथ खड़ी है सरकार, गणेश जोशी ने दिया सहायता का आश्वासन

कोटद्वार, 25 नवम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कोटद्वार पहुंचकर विगत दिनों गुजरात के कच्छ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दिवंगत द्वितीय गढ़वाल राइफल्स के वीर सपूत स्व. नायक राजेश सिंह रावत एवं स्व. नायक सौरभ सिंह नेगी के परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने नायक नितिन गुसाईं से भी मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि इस हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में कोटद्वार के ध्रुव विहार निवासी नायक सौरभ नेगी (31), उनकी पत्नी सविता (30) एवं तीन माह की मासूम बेटी शिविका का निधन हो गया था। वहीं, नायक नितिन गुसाईं की पत्नी रिंकी गुसाईं (32) एवं उनकी चार वर्षीय पुत्री वमिका तथा नायक राजेश रावत और सात वर्षीय पुत्री रक्षिता भी इस हादसे में काल के ग्रास बन गईं।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। विशेषकर मासूम बच्चों और परिवार के सदस्यों का असमय इस दुनिया से चले जाना बेहद पीड़ादायक है। इस दुःख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राज्य सरकार सैनिकों और उनके आश्रितों के सम्मान, कल्याण एवं हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस दौरान मेयर कोटद्वार शैलेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डीएस बसेड़ा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने भी परिवारजनों से मुलाकात की।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News