Homeराज्य समाचारउत्तराखंडआप के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने थामा कांग्रेस का हाथ,...

आप के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने थामा कांग्रेस का हाथ, पार्टी में हुई घर वापसी

अमित जोशी की कांग्रेस में वापसी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिलाई सदस्यता

आप को झटका, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी कांग्रेस में शामिल

देहरादून, 26 नवंबर। उत्तराखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा एवं अल्मोड़ा विधायक श्री मनोज तिवारी के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर अमित जोशी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है। उत्तराखंड राज्य की स्थापना जिन शहीद आंदोलनकारियों के सपनों और आकांक्षाओं को लेकर हुई थी, उन सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए वर्तमान अहंकारी एवं गैर-जिम्मेदार सरकार को सत्ता से हटाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने और उत्तराखंड को विकास एवं जनहित की राह पर आगे ले जाने में केवल कांग्रेस ही सक्षम है।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद अमित जोशी ने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। विशेष रूप से अल्मोड़ा के स्थानीय विधायक श्री मनोज तिवारी के मार्गदर्शन में अल्मोड़ा क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के साथ-साथ प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी जहां पार्टी को उनके सहयोग और योगदान की आवश्यकता होगी, वह एक सामान्य कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे। उनके लिए पार्टी संगठन और जनसेवा सर्वोपरि रहेंगे।
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष श्री भुवन कापड़ी, पूर्व सांसद श्री प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक श्री ललित फर्स्वाण, प्रदेश महामंत्री श्री अमरजीत सिंह, एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं ने अमित जोशी की कांग्रेस में घर वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
अमित जोशी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से वह जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा कांग्रेस संगठन को प्रदेश में और अधिक मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News