Homeराज्य समाचारउत्तराखंडराजभवन घेराव में कद्दू भाई का दमदार शक्ति प्रदर्शन: राजपुर से समर्थकों...

राजभवन घेराव में कद्दू भाई का दमदार शक्ति प्रदर्शन: राजपुर से समर्थकों के साथ पहुंचे विशाल पैदल मार्च में

राजभवन कूच में संजय कन्नौजिया (कद्दू भाई) का दमदार प्रदर्शन, राजपुर से जुटाया समर्थकों का हुजूम

 

देहरादून। कांग्रेस पार्टी के विशाल पैदल मार्च एवं राजभवन घेराव कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव संजय कन्नौजिया (कद्दू भाई) ने अपने समर्थकों के साथ दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। राजधानी देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

संजय कन्नौजिया (कद्दू भाई) अपने समर्थकों के साथ पैदल मार्च में शामिल हुए। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की एकजुटता और संघर्ष का संदेश दिया।

राजपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसेवा, सामाजिक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय संजय कन्नौजिया की इस कार्यक्रम में भागीदारी को उनके राजनीतिक सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है। राजपुर क्षेत्र से समर्थकों के साथ पहुंचकर उन्होंने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और कांग्रेस की मजबूती के लिए मैदान में उतरने का संदेश दिया।

इस अवसर पर संजय कन्नौजिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों, लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरती रहेगी। कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का विश्वास ही कांग्रेस की असली ताकत है।

राजभवन घेराव में संजय कन्नौजिया (कद्दू भाई) की सक्रिय भागीदारी और समर्थकों की मौजूदगी ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी राजनीतिक सक्रियता को एक नया संदेश दिया। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिखाई दिया।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News