Homeराज्य समाचारदून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, महिला समेत 4 गिरफ्तार: ...

दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, महिला समेत 4 गिरफ्तार: 9 पेटी शराब और 141 ग्राम चरस बरामद

ऋषिकेश और सेलाकुई में कार्रवाई, तस्करी में इस्तेमाल कार और स्कूटी भी सीज

*मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त महिला तस्कर सहित 04 अभियुक्तों को अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 09 पेटी अंग्रेजी/देशी शराब तथा 141.12 ग्राम चरस हुई बरामद*

*तस्करी में प्रयुक्त कार व स्कूटी को पुलिस ने किया सीज*


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/ अवैध शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, उक्त निर्देशों के अनुपालन में अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है :-

*1- कोतवाली ऋषिकेश*

*लगभग 09 पेटी अंग्रेजी/देशी शराब के साथ 01 महिला अभियुक्ता सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार:*

दिनाँक – 16/08/2026 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों, पुराने रेलवे स्टेशन, गढी तिराहा श्यामपुर ऋषिकेश व कृष्णा नगर कालोनी से 03 अभियुक्तों 1- मनोज कुमार पुत्र स्व0 विनोद को स्कूटी संख्या: यूके-14-एल-1582 स्कूटी पर 43 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब, 2- अजय कुमार पुत्र अक्षय कुमार को आल्टो कार संख्या: यूके-07-एच-0248 मे 12 बोतल, 48 हॉफ, 48 क्वाटर व 135 टैट्रा पैक विभिन्न मार्का अग्रेजी शराब तथा महिला अभियुुक्ता सोनिया उर्फ गुड्डी पत्नी दलबिन्दर को 48 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

1- मनोज कुमार पुत्र स्व0 विनोद कुमार निवासी गली न0 0, बापूग्राम, आईडीपीएल ऋषिकेश
2- अजय कुमार पुत्र अक्षय कुमार निवासी नवाबवाला छिद्दरवाला, थाना रायवाला, देहरादून
3- सोनिया उर्फ गुड्डी पत्नी दलबिन्दर निवासी कृष्णा नगर लेवर कालोनी, ऋषिकेश

*बरामदगी:*

(1) अभियुक्त मनोज के कब्जे से 43 पव्वे ट्रेटा पैक अवैध शराब
(2) अभियुक्त अजय के कब्जे से 12 बोतल , 48 हाफ, 48 क्वाटर,135 टैट्रा पैक विभिन्न मार्का अग्रेजी/देशी शराब
(3) सोनिया उर्फ गुड्डी के कब्जे से 48 ट्रेटा पैक अवैध शराब
(4) तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यूके-14-एल1582
(5) शराब तस्करी में प्रयुक्त आल्टो कार संख्या: यूके-07-एच-0248

*2- थाना सेलाकुई*

*141 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

सेलाकुई पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान चकराता रोड स्थित सारना नदी के पुल के पास से 01 अभियुक्त सुनील कुमार को 141.12 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

सुनील कुमार पुत्र प्रेम बहादुर निवासी बागथन, थाना सराह, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, मूल पता नेपाल, उम्र-26 वर्ष

*बरामदगी:*

141.12 ग्राम चरस

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News