
देहरादून में गीता धामी ने किया मातृशक्ति का सम्मान, सेवा और संस्कार पर दिया जोर
नारी शक्ति ही सशक्त समाज की आधारशिला: गीता धामी
राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए कर रही प्रेरित: गीता धामी
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय, देहरादून में आयोजित राष्ट्र सेविका समिति के गरिमामयी कार्यक्रम में गीता धामी ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने मातृशक्ति के साथ राष्ट्र सेवा, संस्कार और समाज निर्माण से जुड़े विचार साझा किए।




गीता धामी ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं में राष्ट्रनिष्ठा, सेवाभाव, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करते हुए उन्हें समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित कर रही है। नारी शक्ति, संस्कार और सेवा का संकल्प ही सशक्त एवं समरस समाज की आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सहभागिता सदैव प्रेरणादायी होती है और समाजहित में सेवा तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, श्रीमती नेहा शर्मा, श्रीमती शारदा त्रिपाठी सहित सम्मानित मातृशक्ति एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
