HomeUncategorizedसीएम धामी ने बिना तैयारी बैठक में उपस्थित अधिकारियों को लगाई फटकार

सीएम धामी ने बिना तैयारी बैठक में उपस्थित अधिकारियों को लगाई फटकार

 

15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के सख्त निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि महत्वपूर्ण बैठकों में बिना पूरी तैयारी के आने वालों पर कार्रवाई होगी।
धामी ने विभागों के बीच समन्वय की कमी पर भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कई विकास कार्य केवल विभागीय तालमेल न होने के कारण लंबित पड़े हैं, जो बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।
मुख्य निर्देश
• 15 जून तक सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी कर कार्य शुरू करने के सख्त निर्देश।
• 15 जून से पहले लंबित घोषणाओं की दोबारा समीक्षा बैठक आयोजित होगी।
• घोषणाओं के कार्यों पर शिलापट्ट न लगाने पर संबंधित जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे।
• जिला स्तर पर हल हो सकने वाले मामलों को शासन तक न भेजने की चेतावनी।
• हर विभाग से रिपोर्ट मांगी गई — कितनी घोषणाएं पूरी हुईं और कितनी लंबित हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, “जनता से किए गए वादे हर हाल में पूरे होने चाहिए। ये सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।”

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News