Homeराज्य समाचारउत्तराखंडमाया देवी विश्वविद्यालय में ‘गुड लैब प्रैक्टिसेज’ पर कार्यशाला: विद्यार्थियों को एसओपी...

माया देवी विश्वविद्यालय में ‘गुड लैब प्रैक्टिसेज’ पर कार्यशाला: विद्यार्थियों को एसओपी और सुरक्षा प्रोटोकॉल की दी जानकारी

माया देवी विश्वविद्यालय में प्रयोगशाला सुरक्षा एवं उत्कृष्ट अनुसंधान पद्धतियों पर कार्यशाला

सुरक्षित प्रयोगशाला, उत्कृष्ट अनुसंधान: माया देवी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

“प्रयोगशाला सुरक्षा एवं उत्कृष्ट अनुसंधान पद्धतियों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक”
*माया देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइफ एंड एप्लाइड साइंसेज द्वारा गुड लैब प्रेक्टिस फोर लेबोरेट्री सेफ्टी टू रिसर्च एक्सीलेंसी विषय* पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का *शुभारंभ विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल, कुलपति प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल एवं स्कूल ऑफ लाइफ एंड एप्लाइड साइंस की डीन प्रो. (डॉ.) शिवानी गुलेरिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया*। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं विश्वविद्यालय कुलगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल ऑफ लाइफ एंड एप्लाइड साइंस डीन प्रो. (डॉ.) शिवानी गुलेरिया ने स्वागत संबोधन देते हुए कार्यशाला के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला में कार्य करते समय सुरक्षा नियमों, निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) एवं अनुशासित कार्यशैली का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।इस अवसर पर *वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रयोगशाला में सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वैज्ञानिक सोच, जिम्मेदारी और अनुशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा है*। विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही सुरक्षित एवं नैतिक अनुसंधान की आदत विकसित करनी चाहिए। *वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के लिए सुरक्षित प्रयोगशाला वातावरण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन आवश्यक है*। इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य के अनुसंधान एवं वैज्ञानिक चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। कार्यशाला के अंतर्गत फैकल्टी सदस्यों द्वारा प्रयोगशाला सुरक्षा उपायों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया जहां शिक्षकों ने उन्हें प्रयोगशाला में अपनाई जाने वाली आवश्यक मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs), सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं प्रायोगिक कार्यों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर संवाद किया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल ऑफ लाइफ एंड एप्लाइड साइंसेज की डीन प्रो. (डॉ.) शिवानी गुलेरिया ने सभी अतिथियों, विश्वविद्यालय प्रशासन, फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
*कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रयोगशाला सुरक्षा, जागरूकता एवं जिम्मेदार अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।*
इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट प्रो डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल, वाइस चांसलर प्रो डॉ आशीष सेमवाल, रजिस्ट्रार श्रीमती अंबिका जुयाल, डीन एकेडमिक्स प्रो डॉ आर बी सिंह, प्रिंसिपल बीएड डॉ सीता जुयाल, डीन स्कूल ऑफ़ लाइफ एंड एप्लाइड साइंस प्रो डॉ शिवानी गुलरिया सहित सभी स्कूल के प्रिंसिपल डीन, शिक्षक उपस्थित थे।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News