देहरादून: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ IAS एवं PCS अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
प्रमुख बदलाव और नई जिम्मेदारियां
लालरिन लियाना फैनई (IAS-1997): प्रमुख सचिव—आबकारी विभाग का अतिरिक्त/नया दायित्व सौंपा गया।
दिलीप जावलकर (IAS-2003): सचिव—वित्त विभाग के पदभार से अवमुक्त किया गया।
डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा (IAS-2005): सचिव—तकनीकी शिक्षा विभाग से अवमुक्त कर सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग बनाया गया।
बृजेश कुमार संत (IAS-2006): सचिव—औद्योगिक विकास (खनन), आबकारी एवं महानिदेशक-खनन के दायित्व से अवमुक्त कर सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
डॉ. आर. राजेश कुमार (IAS-2007): सचिव—औद्योगिक विकास (खनन) और महानिदेशक-खनन का नया पदभार सौंपा गया।
युगल किशोर पंत (IAS-2009): सचिव—तकनीकी शिक्षा विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई।
रंजना राजगुरु (IAS-2010): सचिव—आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग से अवमुक्त कर सचिव, नियोजन विभाग बनाया गया।
अमित सिन्हा (IPS-1997): विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण के पदभार से अवमुक्त किया गया।
रीना जोशी (IAS-2013): अपर सचिव, श्रम विभाग का दायित्व सौंपा गया।
विनीत कुमार (IAS-2013): अपर सचिव, श्रम विभाग से अवमुक्त कर अपर सचिव—जलागम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा अपर निदेशक/PD-जलागम की जिम्मेदारी दी गई।
मनुज गोयल (IAS-2014): अपर सचिव, वित्त विभाग का दायित्व सौंपा गया।
मेहरबान सिंह बिष्ट (IAS-2016): अपर सचिव-सहकारिता विभाग और निबंधक-सहकारिता से अवमुक्त कर अपर सचिव—गृह विभाग बनाया गया।
अभिनव शाह (IAS-2019): अपर सचिव—सहकारिता विभाग तथा निबंधक-सहकारिता का नया पदभार दिया गया।
बी.एस. चलाल (PCS): बाध्यप्रतीक्षा से हटाकर निदेशक—दुग्ध विकास एवं निदेशक—महिला डेयरी बनाया गया।
इलागिरी (PCS): निदेशक—दुग्ध विकास एवं निदेशक—महिला डेयरी से अवमुक्त कर अपर आयुक्त, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी दी गई।
विक्रम सिंह यादव (सचिवालय सेवा): अपर सचिव—अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पदभार से अवमुक्त किया गया।
महिमा रौंकली (सचिवालय सेवा): अपर सचिव, वन विभाग का दायित्व सौंपा गया।


