Homeराज्य समाचारभाजपा की ‘शुद्धिकरण’ राजनीति के विरोध में 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास...

भाजपा की ‘शुद्धिकरण’ राजनीति के विरोध में 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करेगी कांग्रेस: मनोज यादव

 

भाजपा की नफरत और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करेगी कांग्रेस: मनोज यादव

देहरादून, 2 सितंबर 2026।
महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून की एक महत्वपूर्ण बैठक आज कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशों के तहत 8 अगस्त 2026 को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की जनसभा के बाद भाजपा से जुड़े असामाजिक तत्वों द्वारा मंच का कथित शुद्धिकरण किए जाने, कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध दर्ज मुकदमे तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम के विरोध में आगामी 7 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री आवास कूच की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एआईसीसी को-इनचार्ज श्री मनोज यादव जी एवं एआईसीसी को-इनचार्ज श्री सुरेंद्र शर्मा जी ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा की राजनीति अब केवल सत्ता तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि वह समाज में नफरत, जातीय विभाजन और सामाजिक वैमनस्य पैदा करने का प्रयास कर रही है। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की जनसभा के मंच का कथित शुद्धिकरण करना पूरे दलित समाज और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की जातिवादी और विभाजनकारी मानसिकता को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 7 सितंबर को बड़ी संख्या में परेड ग्राउंड पहुंचकर लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा सरकार की इस मानसिकता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।

डॉ. जसविंदर पाल सिंह गोगी ने कहा—भाजपा की सोच अब जनता के सामने बेनकाब

महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर पाल सिंह गोगी ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की जनसभा के मंच का कथित शुद्धिकरण केवल एक मंच का अपमान नहीं, बल्कि कांग्रेस, लोकतंत्र और अनुसूचित जाति समाज के सम्मान पर हमला है।

डॉ. गोगी ने कहा कि एक ओर भाजपा के नेता संविधान और सामाजिक समरसता की बातें करते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा के मंच का शुद्धिकरण किया जाता है। इससे भाजपा की दलित विरोधी और जातिवादी मानसिकता उजागर होती है।

उन्होंने कहा, “भाजपा को कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने के बजाय उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और एक राष्ट्रीय नेता के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने और मुकदमों के माध्यम से उनकी आवाज दबाने की कोशिश सफल नहीं होगी।”

डॉ. गोगी ने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के हजारों कार्यकर्ता 7 सितंबर को प्रातः 10 बजे परेड ग्राउंड में एकत्र होकर मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे और भाजपा सरकार से मांग करेंगे कि इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई हो।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि “7 सितंबर का मुख्यमंत्री आवास कूच केवल कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक सम्मान की रक्षा की लड़ाई है। देहरादून महानगर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इसमें पूरी ताकत के साथ शामिल होगा।”
महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने सभी कांग्रेसजनों से 7 सितंबर को प्रातः 10 बजे परेड ग्राउंड पहुंचने की अपील की।इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना , प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी , प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली,प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, नवीन जोशी, महेंद्र नेगी गुरु, सोनिया आनंद, सुध्यंत वोहरा, संजय कनोजिया, विनीत भट्ट बंटू, ब्लॉक अध्यक्ष ललित बद्री, संजय उनियाल, जितेंद्र तनेजा, राजेश पुंढिर, राजीव प्रजापति,वीरेन्द्र पंवार, अर्जुन पासी, रोबिन त्यागी, अभिषेक तिवारी, दीपक मदवाल,कासिफ ज़ैदी आदि मौजूद थे

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News