Homeराज्य समाचारउत्तराखंडदेहरादून में आपराधिक वारदात की फिराक में घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार,...

देहरादून में आपराधिक वारदात की फिराक में घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध खुखरी बरामद

 

दून पुलिस की सख्ती: दो थाना क्षेत्रों से अवैध खुखरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

*गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त है शातिर अपराधी, जिसके विरुद्ध 01 दर्जन से अधिक अभियोग है पंजीकृत*

*आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में रात्रि में घूम रहे थे अभियुक्त*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार गश्त/चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में देहरादून पुलिस द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिफ्त अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में देहरादून द्वारा निम्न कार्रवाई की गई:-

*1-थाना बसंत विहार*

थाना बसंत विहार पुलिस द्वारा रात्रि गश्त/चेकिंग के दौरान मलिक चौक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना वसंत विहार पर मु0अ0सं0 220/26 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया , पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए वह आज इन्द्रानगर क्षेत्र में चोरी करने की फिराक में घूम रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट आदि अपराधिक घटनाओं के 13 अभियोग पंजीकृत हैं।

*नाम पता अभियुक्त -*

नौशाद अली पुत्र इरशाद अहमद निवासी नियर गांधी ग्राम कल्याण आश्रम के पास, सत्तोवाला घाटी देहरादून, उम्र 31 वर्ष।

*बरामदगी -*

01 अदद अवैध खुखरी।

*आपराधिक इतिहास -*

1- मु0अ0सं0- 01/18, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली
2- मु0अ0सं0-68/21, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली
3- मु0अ0सं0 512/22 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली
4- मु0अ0सं0-156/23, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली
5- मु0अ0सं0- 260/23, धारा 379/411 IPC थाना कोतवाली
6- मु0अ0सं0-259/23, धारा 379/411 IPC थाना कोतवाली
7- मु0अ0सं0-262/23, धारा 379/411 IPC थाना कोतवाली
8- मु0अ0सं0-251/23, धारा 379/411 IPC थाना कोतवाली
9- मु0अ0सं0-78/24, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली
10- मु0अ0सं0-228/24, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली
11- मु0अ0सं0-51/21, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना वसंत विहार
12- मु0अ0सं0-60/22, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना वसंत विहार
13- मु0अ0सं0-220/26, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना वसंत विहार

*2- थाना सेलाकुई*
दिनाँक 18.10.2026 को रात्री मे थाना सेलाकुई पुलिस टीम द्वारा सारना नदी पुल के पास से एक अभियुक्त मोहम्मद शौकीन को अवैध खुखरी के साथ अन्तर्गत धारा 25/4 आर्म्स एक्ट मे गिरफ्तार किया गया है।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त*
मोहम्मद शौकीन पुत्र मोहम्मद तौफीक निवासी पीठवाली गली सेलाकुई, देहरादून, उम्र 30 वर्ष ।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News