Homeराज्य समाचारउत्तराखंडउत्तराखंड पहुंचे मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन: 19 अक्टूबर को लेंगे...

उत्तराखंड पहुंचे मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन: 19 अक्टूबर को लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

उत्तराखंड: 18 Oct. 2026, लोक भवन देहरादून में उत्तराखण्ड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार को सायंकाल उत्तराखण्ड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा उन्हें “गार्ड ऑफ ऑनर” दिया गया। उन्होंने इस दौरान परेड का निरीक्षण भी किया।

देहरादून एयरपोर्ट पर उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान आदि ने उनका स्वागत किया।

देहरादून लोक भवन आगमन पर मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का सचिव श्री राज्यपाल श्री रविनाथ रामन, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल श्री के.के. शुक्ल, सचिव प्रोटोकॉल श्री विनोद कुमार सुमन, मंडलायुक्त गढ़वाल श्री आनंद स्वरूप, आईजी श्रीमती विम्मी सचदेवा रामन, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सोमवार दिनांक 19 अक्टूबर को प्रातः 11ः00 बजे लोक भवन प्रांगण में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News