Homeराज्य समाचारउत्तराखंडतिसंग में भारतीय सर्व समाज महासंघ का सेवा एवं खेल महोत्सव: सैकड़ों...

तिसंग में भारतीय सर्व समाज महासंघ का सेवा एवं खेल महोत्सव: सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटीं उपयोगी वस्तुएं

रामकुमार वालिया का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत, बुजुर्गों को बीपी मशीन, दिव्यांगों को व्हीलचेयर और युवाओं को खेल सामग्री वितरित

मुजफ्फरनगर। भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री रामकुमार वालिया का शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ग्राम तिसंग पहुंचने पर ग्रामीणों एवं संस्था के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महासंघ की ओर से विशाल खेल प्रतियोगिता एवं जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तु वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों को उपयोगी सामग्री भेंट कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं।

ग्राम तिसंग जिला मुजफ्फरनगर पहुंचे भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड रामकुमार वालिया ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा आयोजित किया गया विशाल खेल प्रतियोगिता एवं आवश्यक वस्तु वितरण कार्यक्रम सैकड़ों लोगों को भेंट किया जरूरत का सामान

आज दिनांक 31अक्तूबर 2026 को राष्ट्रीय स्तरीय सामाजिक महा संस्था भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड श्री रामकुमार वालिया आज यहां ग्राम तिसंग जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में पहुंचे यहां पहुंचने पर ग्रामीण एवं संस्था के कार्यकर्ताओं ने श्री वालिया का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया इस अवसर पर मुख्य रूप से ,100सो बुजुर्ग महिला पुरुषों को बीपी मशीन, 100,सो जरूरतमंद महिला पुरुषों को सिलाई मशीन, 50 विकलांगों को वहीं चेयर 50 विकलांगों को वाकर सेकड़ो की संख्या में युवा खिलाड़ियों को खेल का सामान भेंट किया
इसके उपरांत खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्री वालिया ने कहा कि आज भारतीय सर्व समाज महासंघ भारत की सबसे बड़ी सामाजिक महासंस्था बन चुकी है जो लोगों की मदद करने का काम करती है इस संस्था द्वारा विगत 5 वर्षों में 10 लाख से भी ज्यादा जरूरतमंदों को जरूर का सामान वितरित किया है तथा निरंतर कर रही है इसी कड़ी में आज ग्राम तिसंग जिला मुजफ्फरनगर में भी जहां जरूरतमंद लोगों को दीपावली का उपहार दिया गया है वही सैकड़ो युवा युवतियों को खेल का सामान भी वितरित किया गया है श्री वालिया ने कहा कि आज कुछ लोग सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रहे हैं मंदिर मस्जिद के नाम पर जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रहे हैं ऐसे में हमारी संस्था भारतीय सर्व समाज महासंघ लोगों को जोड़ने का काम करती है हम किसी जाति एवं समुदाय की बात नहीं करते बल्कि सर्व समाज की बात करते हैं उन्होंने कहा कि सर्व समाज बढ़ाना होगा
सब समाज मिलाना होगा और देश को यदि बढ़ाना है तो सर्व समाज पढ़ाना होगा इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने भी भागीदारी की जिनको श्री वालिया द्वारा साल उड़ाकर सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला पंचायत मुजफ्फरनगर के पूर्व अध्यक्ष इरशाद गुर्जर तिसंग गांव के प्रधान रोशन सैनी कुलदीप प्रधान सलीम प्रधान सुरजन प्रधान सुभानी प्रधान अरविंद प्रधान बालमुकुंद लाला करनवाल ऋषिराज वालिया सिल्लू करनवाल आदि को साल उड़ाकर सम्मानित किया गया सभा का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी तथा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष राजन वालिया द्वारा किया गया सभा में सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

भवदीय
आशीष कुमार सिंह
राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर जनसंपर्क एवं मुख्यालय
भारतीय सर्व समाज महासंघ नई दिल्ली
मोबाइल 9760639920

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News