गंगा आरती, स्वास्थ्य शिविर और राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का आयोजन
हरिद्वार। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मां गंगा की आरती भी गंगा तट पर आयोजित की जाएगी।
यह कथा हिंदुस्तान में पहली बार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की उत्तराखंड टीम द्वारा ऋषिकेश से प्रारंभ की गई थी, जो निरंतर जारी है। कथा का संचालन चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। पूरे देश से श्रद्धालु इस आयोजन में सम्मिलित होते हैं।
कार्यक्रम का स्थान एवं कार्यक्रम
कार्यक्रम हरिद्वार के भूपतवाला स्थित चित्रकूट आश्रम के ठीक सामने गंगा घाट पर आयोजित होगा।
01 नवंबर 2026 का कार्यक्रम
• दोपहर 3:00 बजे से भजनों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ।
• शाम 5:00 बजे गंगा तट पर मां गंगा की आरती।
• लगभग 7:00 बजे से चित्रकूट आश्रम में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा का प्रारंभ, जो रात लगभग 10:00 बजे तक चलेगी।
• कथा के पश्चात चित्रकूट घाट पर भव्य भंडारे का आयोजन।
02 नवंबर 2026
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय के नेतृत्व में आयोजित होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपस्थित रहेगी।
स्वास्थ्य शिविर
01 नवंबर को चित्रकूट आश्रम में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जा रहा है। इसमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त परीक्षण तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया जाएगा।
हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मुकेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित किया, जबकि प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने पूरी जानकारी प्रदान की।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे
डॉ. मुकेश श्रीवास्तव (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष), रवि पिलई, मुकुल श्रीवास्तव (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष), मुकेश श्रीवास्तव (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष), डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव (अध्यक्ष उत्तर प्रदेश), सुशील सक्सेना (संगठन मंत्री उत्तराखंड), नितेश सक्सेना (कोषाध्यक्ष), मुरारी प्रसाद (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), राहुल वर्मा, विभाग सक्सेना (संरक्षक उत्तराखंड), महंत विश्वास सक्सेना, आशीष श्रीवास्तव, आमोद श्रीवास्तव (मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश) तथा विक्रम श्रीवास्तव (मीडिया प्रभारी उत्तराखंड)।
यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे इस पावन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर लाभान्वित हों।

