10.7 C
Dehradun
Tuesday, February 3, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारGood Initiative : लाॅ काॅलेज देहरादून में छात्रों के लिए सशस्त्र सेनाओं...

Good Initiative : लाॅ काॅलेज देहरादून में छात्रों के लिए सशस्त्र सेनाओं में प्रवेश पर कार्यशाला का आयोजन

छात्रों ने कार्यशाला में एफकेट, सी0डी0एस0 व जज एडवोकट बनने के गुर सीखें

देहरादून 13 सितम्बर। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लाॅ काॅलेज देहरादून में आज भारतीय सशस्त्र सेनाओं में एफकेटए सी0डी0एस0 व जज एडवोकेट सहित सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की विभिन्न शाखाओं में प्रवेश को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन संदीप मोहन इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ उपस्थित थे जबकि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 धर्म बुद्धि बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। वायु सेनाए जल सेना अथवा थल सेना को अपना लक्ष्य बनाने वाले विधि के छात्रों ने इस कार्यशाल में बड़ी गर्मजोशी से भागीदारी की। कार्यशाला का संचालन काॅलेज की ट्रैनिंग एण्ड रिक्रूटमेंट डिवीजन के द्वारा किया गया।

विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा ने बताया कि जहाँ एक ओर विधि के छात्रों के लिए आज अपार सम्भावनाएं है वहीं विधि स्नातकों के लिए भारतीय सशस्त्र सेना में विशेषकर जज एडवोकेट जनरल ब्रांच में विेशेष अवसर है। छात्रों को अपने अंतिम वर्ष में क्लेट पी0जी0 की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है और उसके बाद वे सीधे एस0एस0बी0 के लिए जाते है। अब तक लाॅ काॅलेज देहरादून के 2 छात्र भारतीय आर्मी में जबकि 1 छात्र नेवी में चयनीत होकर जज एडवोकेट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है।

ग्रुप कैप्टन संदीप मोहन ने अपनी प्रस्तुति एस0एस0बी0 ओरियेन्टेशन से प्रारम्भ की। सत्र में बोलते हुए उन्होंने कहा कि एस0एस0बी0 आपके नेतृत्व क्षमताए व्यक्तित्व और सशस्त्र बलों के लिए उपयुक्तता का व्यापक मूल्यांकन करता है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए तैयारीए रणनीतिक सोच और विशेषज्ञ मार्गदर्शकों से व्यक्तिगत मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। उन्होंने प्रतिभागियों को एस0एस0बी0 चयन प्रक्रिया के व्यावहारिक पहलुओं से रूबरू करवाया। इस अवसर पर एक ग्रुप डिस्कशन भी आयोजित किया गया जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को विशेषज्ञों ने उनकी ताकत और कमजोरियों से अवगत कराया।

वर्कशाप के अंतिम चरण में प्रतिभागियों को एस0एस0बी0 परीक्षा से सम्बन्धित टास्क दिये गये तथा टास्क में अव्वल आने वाले छात्र को पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रो0 राधेश्याम झाए प्रो0 अनिल दीक्षितए डा0 कुलजीत सिंहए प्रो0 जितेन्द्र सिंहए प्रो0 लक्ष्मी प्रियाए डा0 अभिरंजन दीक्षितए पूर्णिमा त्यागीए ऐशवर्या सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र.छात्राएं उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News