Homeराज्य समाचारउत्तराखंडऑपरेशन नाइटस्ट्राइक : वीकेंड पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ नाइट चैकिंग,18 शराबी...

ऑपरेशन नाइटस्ट्राइक : वीकेंड पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ नाइट चैकिंग,18 शराबी चालक गिरफ्तार

नगर से देहात तक पुलिस का शिकंजा, 1900 से अधिक लोगों से पूछताछ
देर रात सड़कों पर उतरी दून पुलिस, 23 वाहन सीज, 81 के चालान

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों व एसपी सिटी के एसपी ग्रामीण नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा रात्रि में वृहद स्तर पर चलाया चेकिंग अभियान*

*होटल, बार, पब, रेस्ट्रोरेंट आदि में की गयी औचक छापेमारी की कार्यवाही*

*रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वालो के विरुद्ध की गई कार्यवाही*

*रात्रि में घूम रहे लगभग 2000 व्यक्तियों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ, 35 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने*

*संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर की सत्यापन की कार्यवाही, 81 पुलिस एक्ट में किये चालान*

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को किया सीज*

*यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 30 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर वसूला 16000 /- ₹ का जुर्माना*

*65 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहनों को किया सीज*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक- 03-04/10/2026 की रात्रि में एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा रात्रि में 1809 वाहनों को चैक करते हुए 1900 से अधिक व्यक्तियों से मौके पर पूछताछ करते हुए 35 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिसे आवश्यक पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई कर 81 पुलिस एक्ट में चालान किए गए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 30 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 16000 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया तथा 65 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहनों को सीज किया गया।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News