Homeराज्य समाचारउत्तराखंडवीर शहीदों की स्मृति में भागवत कथा का भावपूर्ण आयोजन, शहीद परिवारों...

वीर शहीदों की स्मृति में भागवत कथा का भावपूर्ण आयोजन, शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

 

वीर शहीदों की पावन स्मृति को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर आज बद्रीपुर देहरादून नाइन पाम रिसोर्ट में
सोसायटी आफ़ मिशन 4G प्लस द्वारा आयोजित भागवत कथा में शहीद सैनिकों एवं शहीद राज्य आंदोलनकारियों की पावन स्मृति को याद कथा व्यास आचार्य श्री श्याम सुंदर गौतम जी महाराज ने भक्त जनो को वीर बलिदानियों की महिमा का वर्णन करते हुए उन्हें ईश्वरीय शक्ति का अवतार बताया और बलिदान के लिए सभी देशवासी ऋणी हैं।
कथा के दूसरे दिन शिव गौरी कीर्तन मंडली मियावाला , माँ दुर्गा कीर्तन मंडली हरिपुर नवादा ,गौरा कीर्तन मडली प्रेम नगर , दिव्य विहार कीर्तन मंडली मियावाला ,शिव गौरा भजन मंडली बद्रीपुर , सुन्दर देशभक्ति एवं भजन प्रस्तुत किए ।जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक भाव से भर दिया।


कथा के दूसरे दिवस पर शहीद परिवारों को मुख्य यजमान को स्मृति चिह्न व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेना में शहीद हुए वीर बलिदानी राहुल बिष्ट के माता पिता, शहीद सुजान सिंह के परिजन वीर बलिदानी तेजबहादूर थापा के पुत्र, बहु मौजूद रहे शहीद शहीद राज्य आंदोलनकारी गिरीश भद्री माता जी के साथ उनके परिजन मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे।
इस देशभक्ति एवं धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया। प्रधानाचार्य प्रतिभा पाठक जी ने क्षेत्र की सम्मानित कीर्तन मंडलियों की महिलाओं को आयोजन में अधिक से अधिक सहभागिता एवं सेवा-समर्पण भाव से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।विजय राम मज़ेडा व्‌ उनकी पुत्री पुष्पा के अपने वीर बलिदानी के लिए पूजन किया ।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुभाष भट्ट.कार्यक्रम संयोजक डॉ राकेश उनियाल,हीरा दैवी भट्ट,नत्थी सिंह राणा,डा लक्ष्मण सिंह बिष्ट, नंदनी ढौडियाल , नीतू रावत, रामेश्वरी चौहान,सूबेदार दर्शन सिंह बिष्ट, सूबेदार सुमन सिंह साजवान, कपतान जितेंद्र सिंह मियां, गीतांजलि दत्ता,वन्दना रावत,दीपिका रौतेला . कुँवर सिंह पुनडीर , मधु थापा, हीरा शाही , वैजयन्ती सहित क्षेत्र की अनेक सम्मानित मातृशक्ति एवं दूर से आए गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News