Homeराज्य समाचारउत्तराखंडउत्तरांचल विश्वविद्यालय में लगी पुलिस और अभियोजन की पाठशाला: 250 विद्यार्थियों ने...

उत्तरांचल विश्वविद्यालय में लगी पुलिस और अभियोजन की पाठशाला: 250 विद्यार्थियों ने सीखे आपराधिक जांच के गुर

संदेह नहीं, निष्पक्ष साक्ष्यों के आधार पर हो आपराधिक जांच : प्रदीप कुमार राय

निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करना लोक अभियोजक की सबसे बड़ी जिम्मेदारी : ममता मनादुली

उत्तरांचल विश्वविद्यालय में चली पुलिस व अभियोजन की पाठशाला
आपराधिक जांच केवल संदेह के आधार पर नहीं, बल्कि निष्पक्ष साक्ष्यों पर आधारित होः पी0के0 राय
लोक अभियोजक की मुख्य जिम्मेदारी निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करनाः ममता मनादुली

देहरादून 20 नवम्बर। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लाॅ काॅलेज देहरादून में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा स्थापित प्रो0 बोनो क्लब के तत्वावधान में ‘आपराधिक जांच और लोक अभियोजनः कानून, प्रक्रिया और व्यवहार’ विषय पर एक ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक (सी0आई0डी), देहरादून प्रदीप कुमार राय इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि एवं विषय विशेषज्ञ उपस्थित थे जबकि विश्वविद्यालय के कार्यकारी निदेशक डा0 अभिषेक जोशी विशिष्ट अतिथि तथा अभियोजन निदेशालय की सहायक निदेशक ममता मनादुली बतौर विशिष्ट अतिथि एवं विषय विशेषज्ञ उपस्थित थी। ट्रैनिंग प्रोग्राम में विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के 250 छात्रों ने भागीदारी की।
प्रथम सत्र में एस0पी0 प्रदीप राय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अंतर्गत वैज्ञानिक जांच, साक्ष्य एकत्र करने, अपराध स्थल के प्रबंधन, डिजिटल और फोरंसिक साक्ष्यों, ‘चेन आॅफ कस्टडी’ और प्रक्रियात्मक सुरक्षा उपायों पर चर्चा की। उन्होेेंने इस बात पर जोर दिया कि जांच केवल धारणाओं या संदेह के आधार पर नहीं, बल्कि निष्पक्ष और साक्ष्यों पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने अपराध स्थल को उचित फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और दस्तावेजीकरण के माध्यम से सुरक्षित रखने के महत्व को भी समझाया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि किस तरह साक्ष्य एकत्र करने में गलती या प्रक्रियात्मक चूक किसी आपराधिक मामले को कमजोर कर सकती है।
दूसरे सत्र में श्रीमती ममता मनादुली ने ‘भारत में लोक अभियोजन के बदलते आयाम’ विषय पर अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने अभियोजन पक्ष की जिम्मेदारियों, जांच एजेंसियों के साथ समन्वय, पेशेवर नैतिकता और न्यायिक कार्यवाही में निष्पक्षता पर प्रकाश डाला। उन्होंने आपराधिक कार्यवाही के दौरान होने वाले ट्रायल के चरणों मेें लोक अभियोजकों की भूमिका को स्पष्ट किया। उन्होंने ब्रिटिश काल से लेकर स्वतंत्रता के बाद के भारत के अभियोजन प्रणाली के विकास पर भी चर्चा की। इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि एक लोक अभियोजक की मुख्य जिम्मेदारी केवल आरोपी को सजा दिलाना ही नही है, बल्कि निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने मे अदालत की सहायता करना भी है।
कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा एवं प्राचार्य प्रो0 पूनम रावत ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि विधि के छात्रों के सर्वांगिन विकास के लिए विधि और विशेषकर आपराधिक न्याय प्रणाली का व्यावहारिक ज्ञान परम आवश्यक है। विभागाध्यक्ष प्रो0 राधेश्याम झा और प्रो बोनो क्लब के फैकेल्टी इंचार्ज डा0 अभिरंजन दीक्षित भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News