उत्तराखंड में सतत विकास को मिलेगी नई दिशा, सार्वजनिक परिसंपत्तियों के प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला
सार्वजनिक संपत्तियों के रखरखाव और प्रभावी उपयोग की बनेगी दीर्घकालिक कार्ययोजना



*उत्तराखण्ड में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजनः सार्वजनिक परिसंपतियों के बेहतर प्रबंधन एवं सतत विकास पर होगा वैश्विक अनुभवों का आदान-प्रदान -*
तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पीयर लर्निंग कार्यशाला (International Peer Learning Workshop on Infrastructure Asset Management for Sustainable Development) के द्वितीय दिवस पर विभिन्न सार्वजनिक परिसंपत्तियों के नियोजन, निर्माण, संचालन, रखरखाव एवं दीर्घकालिक उपयोग को अधिक प्रभावी बनाने पर अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों, राज्य के शासन एवं सरकारी प्रतिभागियों द्वारा विस्तृत एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना पर कार्य किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से ISBT Housing Society and Parking Facility, Dehradun, AYUSH Hospital Building and Essential Services, Sewage Waste Management Facility in Sheeshambara, Dehradun, Rural Community Centres as Tourist Facility Hubs, Parking Facility Across the State of Uttarakhand, Kainchi Multistory Parking Facility, एवं Rural Road Infrastructure आदि परिसम्पतियों के रखरखाव, मूल्यांकन, प्रबंधन आदि पर विस्तार पूर्वक कार्ययोजना पर चर्चा की गयी। इसके अतिरिक्त UNDESA द्वारा UN-IAM टूलकिट के उपयोग पर भी प्रतिभागियों को विस्तार पूर्वक प्रस्तुतीकरण दिया गया।
उक्त कार्यशाला में आशीष श्रीवास्तव अपर सचिव, डॉ डेनियल प्लात्ज, UNDESA, सहित नेपाल, श्री लंका, भूटान, केन्या, घाना देशों से अतिथियों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

