Homeराज्य समाचारउत्तराखंडऋषिकेश में 1.36 लाख का मोबाइल छीनकर भागे दो आरोपी गिरफ्तार, छीना...

ऋषिकेश में 1.36 लाख का मोबाइल छीनकर भागे दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया फोन बरामद

 

नशे की लत पूरी करने के लिए की मोबाइल स्नैचिंग, दून पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

ऋषिकेश में मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी सीज

*घटना को अंजाम देने वाले वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के हैं आदि, अपनी नशे की लत के चलते अभियुक्तो द्वारा दिया था घटना को अंजाम*

दिनांक – 17/11/2026 को वादी श्री विकास पुत्र श्री गिरीश, निवासी गली नं0-13, मनसा देवी, गुमानीवाला, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मनसा देवी फाटक से घर की ओर आते समय स्कूटी संख्या UK14J-3273 पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने पीछे से आकर उनके हाथ से उनका Samsung Galaxy S25 Ultra मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग ₹1,36,000/- थी, छीनकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 607/2026 धारा 304(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसि पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक : 19/11/2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मनसा देवी फाटक से नटराज की ओर जाने वाली सड़क के पास से 02 अभियुक्तों 01 : अमन गोड पुत्र अंगद गोड तथा 02 : हिमांशु शर्मा पुत्र वीरेन्द्र शर्मा को घटना में छीने गए Samsung Galaxy S25 Ultra मोबाइल फोन बरामद होने पर मौके से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त Honda Activa स्कूटी संख्या UK14J-3273 को सीज़ किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त मोबाइल छिनौती की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त मोबाइल को सस्ते दामों बेचने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

1-अमन गोड पुत्र अंगद गोड, मूल निवासी ग्राम इन्दोली, थाना ऊभान, जनपद बलिया, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी गली नं0-5, वार्ड नं0-4, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष।
2-हिमांशु शर्मा पुत्र वीरेन्द्र शर्मा, निवासी मोहल्ला धर्मकांटा, तहसील/थाना मीरगंज, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी बापू ग्राम, गली नं0-3, आईडीपीएल, ऋषिकेश, उम्र 26 वर्ष।

*बरामदगी :-*

1-01 Samsung Galaxy S25 Ultra मोबाइल फोन, *(कीमत लगभग ₹1,36,000/-)*
2-घटना में प्रयुक्त 01 Honda Activa स्कूटी संख्या UK14J-3273।

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 कविन्द्र राणा, चौकी प्रभारी श्यामपुर
2- हे0का0 अमित राणा
3- का0 संदीप भट्ट
4- का0 अशोक कुमार

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News