Homeराज्य समाचारउत्तराखंड को अंग-विच्छेदन मुक्त बनाने के लिए सरकार और चिकित्सक मिलकर कर...

उत्तराखंड को अंग-विच्छेदन मुक्त बनाने के लिए सरकार और चिकित्सक मिलकर कर रहे प्रयास: सुबोध उनियाल

Uttarakhand Vascular Summit 2026 में बोले सुबोध उनियाल, समय पर उपचार से बच सकते हैं गंभीर रोग
संवहनी रोगों के प्रति जागरूकता और आधुनिक उपचार पर जोर, ‘पुनः जीवन’ कार्यक्रम में शामिल हुए सुबोध उनियाल

 

“कदम सलामत, कल सलामत” के संदेश के साथ अंग-विच्छेदन मुक्त उत्तराखंड की दिशा में बढ़ रहे कदम: सुबोध उनियाल

देहरादून। कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने आज देहरादून में आयोजित Uttarakhand Vascular Summit 2026 के अंतर्गत “पुनः जीवन” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए चिकित्सकों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों से संवाद किया तथा संवहनी रोगों के उपचार एवं अंग-विच्छेदन की रोकथाम को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।

श्री उनियाल ने कहा कि “कदम सलामत, कल सलामत” केवल एक संदेश नहीं, बल्कि लोगों को संवहनी रोगों के प्रति जागरूक करने और समय पर उपचार के लिए प्रेरित करने का संकल्प है। समय पर बीमारी की पहचान और उचित उपचार के माध्यम से कई गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का निरंतर प्रयास है कि उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ सेवाओं को बढ़ावा देने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को अंग-विच्छेदन मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में सरकार, चिकित्सकों और स्वास्थ्य संस्थानों के सामूहिक प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ऐसे आयोजन चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच ज्ञान और अनुभव साझा करने के साथ-साथ प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में भी सहायक सिद्ध होंगे।

  1. उन्होंने Uttarakhand Vascular Summit 2026 के आयोजन के लिए आयोजकों एवं देशभर से पहुंचे चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संवहनी रोगों के प्रति जागरूकता और आधुनिक उपचार की पहुंच बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।
Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News