Homeराज्य समाचारउत्तराखंडउत्तरांचल विश्वविद्यालय में फेस्टला 8.0 का भव्य आयोजन:  20 से अधिक विश्वविद्यालयों...

उत्तरांचल विश्वविद्यालय में फेस्टला 8.0 का भव्य आयोजन:  20 से अधिक विश्वविद्यालयों और 50 स्कूलों ने लिया भाग

फेस्टला 8.0 में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, रचनात्मकता और प्रबंधन कौशल

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव फेस्टला 8.0 में रंगारंग प्रतियोगिताओं की धूम

*देहरादून, 28.11.2026 :* उत्तरांचल प्रबंधन संस्थान उत्तरांचल विश्वविद्यालय देहरादून में वार्षिकोत्सव फेस्टला 8.0 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी, उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा, निदेशक प्रो. प्रदीप सूरी, प्रो. सोनल शर्मा एवं विभागाध्यक्ष डॉ. तिलोत्तमा सिंह द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रो. प्रदीप सूरी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

स्वागत संबोधन में प्रो. प्रदीप सूरी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए वार्षिकोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी ने प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों के 20 से अधिक विश्वविद्यालयों तथा देहरादून जनपद के 50 से अधिक विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वार्षिकोत्सव के दौरान पोर्टफोलियो किंग, मार्केटिंग केस स्टडी, पेंटिंग, क्विज, ट्रेजर हंट, दास्तां-ए-अल्फाज़, एचआर प्रतियोगिता, फैशन शो, नृत्य एवं गायन सहित अनेक रोचक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का विश्वविद्यालय के अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया।

कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अनुराधा जोशी एवं उपाध्यक्ष सुश्री अंकिता जोशी उपस्थित रहीं। निदेशक प्रो. प्रदीप सूरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. तिलोत्तमा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।

इस अवसर पर चेयरपर्सन श्रीमती अनुराधा जोशी, उपाध्यक्ष सुश्री अंकिता जोशी, उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा, निदेशक प्रो. प्रदीप सूरी, डॉ. तिलोत्तमा सिंह, डॉ. बबिता रावत, डॉ. सोनाक्षी, श्री अनूप नेगी, श्री रोहित ध्यान, विश्वविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

फेस्टला 8.0 ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं प्रबंधन कौशल प्रदर्शित करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News