34.6 C
Dehradun
Monday, April 28, 2025
Google search engine
Homeखेलउत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल एवं भव्य समापन के बाद...

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल एवं भव्य समापन के बाद राष्ट्रीय खेलों के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे शुभंकर मौली का सीएम धामी के शासकीय आवास पर हुआ आगमन

उत्तराखंड में 38 में राष्ट्रीय खेलों के सफल एवं भव्य समापन के बाद आज राष्ट्रीय खेलों का मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे शुभंकर मौली सीएम धामी के शासकीय आवास पर आगमन हुआ। राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर के रूप में मौली का चयन एक गहरी प्रतीकात्मक महत्व का घोतक है। मौली का स्वरूप हमारे प्रदेश के राज्य पक्षी मोनाल से लिया गया है जो हमारे क्षेत्र में पाया जाता है और इसके पंखों का रंग नीला, हरा, बैंगनी, लाल और भूरा न केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है, बल्कि विविधता में एकता का भी संदेश देता है। इन रंगों के माध्यम से यह साफ दिखाया गया है कि विविधता में सामंजस्य से और एकता ही हमारे समाज की ताकत है। खेलों के माध्यम से उत्तराखंड ने यह दिखाया है कि चाहे आप किसी भी राज्य से भाषा य संस्कृति से संबंध रखते हो, आप सभी एक समान है। यह संदेश देशभर के खिलाड़ियों और प्रतिनिधियों के दिलों में अंकित हुआ है कि उत्तराखंड ने न केवल खेलों को प्रोत्साहित किया, बल्कि राष्ट्रीय एकता और समानता तथा पर्यावरण संरक्षण का भी महत्व बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News